22/07/26

नारायणगढ़: एमएचयू चांदसौली अनुसंधान केंद्र में ₹5.58 करोड़ की लागत से बनेगा गर्ल्स हॉस्टल, कुलपति प्रो. सुरेश मल्होत्रा ने किया शिलान्यास

नारायणगढ़, 22 जुलाई (अन्‍नू): महाराणा प्रताप हॉर्टिकल्चर यूनिवर्सिटी (MHU), चांदसौली (नारायणगढ़) स्थित क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र में मंगलवार को ₹5.58 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले नए गर्ल्स हॉस्टल का शिलान्यास किया गया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सुरेश मल्होत्रा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर विधिवत पूजन और भूमि पूजन के साथ हॉस्टल की नींव रखी। इस अवसर पर उन्होंने परिसर में पौधरोपण भी किया।

छात्राओं को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए कुलपति प्रो. सुरेश मल्होत्रा ने कहा कि चांदसौली स्थित बागवानी महाविद्यालय और अनुसंधान केंद्र में अध्ययनरत छात्राओं को सुरक्षित, आधुनिक और बेहतर शैक्षणिक माहौल व आवास सुविधाएं प्रदान करना विश्वविद्यालय प्रशासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। इस नए छात्रावास के निर्माण से दूर-दराज के क्षेत्रों से आने वाली छात्राओं को सहूलियत होगी।

कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारी, संकाय सदस्य, वैज्ञानिक और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने संस्थान के इस विस्तार कार्य की सराहना की।

#NarayangarhNews #MHU #HorticultureUniversity #AmbalaNews #GirlHostel #HaryanaEducation #SureshMalhotra #BreakingNews #DanikKhabar

Previous

चंडीगढ़ में BRICS स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक: योग सत्र में 21 देशों के प्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा

Next

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स में अंबाला ने लहराया परचम: हरियाणा में हासिल किया तीसरा स्थान, राज्यपाल असीम कुमार घोष ने किया सम्मानित