28/08/26

सोनीपत: धनाना गांव की कुटिया में बाबा और उनके साथी पर जानलेवा हमला; नशा देने से मना करने पर वारदात

सोनीपत, 28 अगस्त (अन्‍नू): सोनीपत जिले के बरोदा थाना क्षेत्र के गांव धनाना में स्थित बाबा सीता राम कुटिया में रह रहे साधु और उनके साथी पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुटिया में आए एक युवक ने पहले बाबा से नशा (सुलफा) मांगा। बाबा द्वारा नशा देने से इनकार करने पर आरोपी अपने 5-6 साथियों के साथ लौटा और लाठी-डंडों से मारपीट की।

घटना में घायल बाबा और उनके साथी को प्राथमिक उपचार के बाद गोहाना सरकारी अस्पताल से बीपीएस महिला मेडिकल कॉलेज, खानपुर कलां रेफर कर दिया गया है। बरोदा थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

30 साल से कुटिया में रह रहे हैं बाबा; बीच-बचाव करने आए साथी की भी पिटाई:

  • नशा मांगने पर मना करने से गुस्साया युवक: धनाना गांव निवासी भगवानदास ने बताया कि वह पिछले 30 वर्षों से 'बाबा सीता राम कुटिया' में रह रहे हैं। 26 अगस्त की रात करीब 10 बजे वे अपने साथी राजेंद्र शर्मा के साथ कुटिया में मौजूद थे। इसी दौरान गांव का प्रिंस नाम का युवक आया और सुलफा मांगने लगा। मना करने पर वह गाली-गलौज करते हुए चला गया।

  • लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला: थोड़ी देर बाद प्रिंस अपने 5-6 दोस्तों के साथ वापस आया। आरोपियों ने कुटिया में रखे डंडे और लाठियां उठाकर बाबा भगवानदास की पिटाई शुरू कर दी। बीच-बचाव करने आए राजेंद्र शर्मा को भी रोककर बुरी तरह पीटा और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

  • MLR में दर्ज हुई गंभीर चोटें: डॉक्टरों के अनुसार बाबा भगवानदास के शरीर पर 3 तथा राजेंद्र शर्मा के शरीर पर 4 गंभीर चोटें दर्ज की गई हैं। राजेंद्र को ऑर्थोपेडिक और डेंटल सर्जन की राय के लिए भेजा गया है।

  • BNS के तहत मामला दर्ज: बरोदा थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 190, 191(3), 115(2), 126(2) और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम ने घटनास्थल का मुआयना कर आरोपियों की धरपकड़ के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।

#SonipatNews #GohanaNews #SonipatPolice #HaryanaCrime #BPSKhanpurKalan #DanikKhabar #BreakingNews

Previous

फरीदाबाद: स्कॉर्पियो की टक्कर से घायल चालक की मौत; शव सड़क पर रख परिजनों का हंगामा, आरोपी की मांग को लेकर लगाया जाम

Next

अंबाला छावनी: PM श्री केंद्रीय विद्यालय-2 के छात्रों ने वायुसेना के जवानों को बांधी राखियां; जताया आभार