04/04/25

नांदेड़ में ट्रेक्टर कुएं में गिरने से 8 महिला मजदूरों की मौत, पीएम ने दुख जताया

आरएस अनेजा, 04 अप्रैल नई दिल्ली

महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले के अलेगांव शिवरा में महिला खेतिहर मजदूरों को ले जा रहा एक ट्रैक्टर कुएं में गिर गया, दुर्घटना में 8 लोगों की मौत हुई है। हादसे को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी व महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने दुख जताया है।

यह हादसा सुबह 9 बजे उस समय हुई जब हिंगोली जिले से महिला मजदूर हल्दी की कटाई के लिए ट्रैक्टर से खेत की ओर जा रही थीं. रास्ते में ड्राइवर को कुएं का अंदाजा नहीं था, जिससे ट्रैक्टर सीधे कुएं में गिर गया। स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर मौजूद हैं. राहत और बचाव कार्य जारी है।

कुएं में फंसे मजदूरों को निकालने का प्रयास जारी है. जिला प्रशासन भी फंसे मजदूरों को जल्द से जल्द निकालने के प्रयास में जुटा है. पुलिस इनमें से दो महिलाओं को पानी से बाहर निकालने में सफल रही है. हालांकि, ट्रैक्टर ट्रॉली और कुछ महिलाएं अभी भी इस कुएं में पड़ी हैं. इस दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

वहीं, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज महाराष्ट्र के नांदेड़ में हुई दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये तथा घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। उन्होंने कहा "महाराष्ट्र के नांदेड़ में हुए हादसे में लोगों की मौत से दुखी हूं। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति संवेदना। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की सहायता कर रहा है।

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी और घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

Previous

रामनवमी पर प्रधानमंत्री तमिलनाडु का दौरा करेंगे और रामेश्वरम को मुख्य भूमि से जोड़ने वाले नए पंबन रेल पुल का उद्घाटन करेंगे

Next

स्कूलों की दशा सुधारने के लिए कैबिनेट मंत्री अनिल विज द्वारा एक करोड़ जारी करने पर डीईओ व स्कूल प्रिंसिपलों ने आभार जताया