18/08/26

उकलाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मुगलपुरा में 25 बोतल हथकढ़ शराब बरामद, आरोपी जितेंद्र गिरफ्तार

हिसार, 18 अगस्त (अन्‍नू): पुलिस अधीक्षक सिद्धान्त जैन के निर्देशानुसार अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना उकलाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने गांव मुगलपुरा में छापेमारी कर अवैध रूप से तैयार की जा रही 25 बोतल हथकढ़ (देसी) शराब बरामद की है। मौके से आरोपी जितेंद्र पुत्र राजबीर, निवासी मुगलपुरा को गिरफ्तार किया गया है।

गुप्त सूचना के आधार पर मकान में पुलिस की रेड

थाना उकलाना की गश्त टीम हेड कांस्टेबल (HC) जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में रेलवे पुल और फाटक के पास मौजूद थी। इसी दौरान मुखबिर से गुप्त सूचना मिली कि आरोपी जितेंद्र अपने घर में अवैध रूप से हथकढ़ शराब बनाकर बेचने का धंधा करता है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गांव मुगलपुरा स्थित आरोपी के मकान पर दबिश दी और उसे मौके पर ही काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना उकलाना में आबकारी अधिनियम (Excise Act) की धारा 61-1(a)-4-2020 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

अवैध शराब कारोबारियों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर: एसपी

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, तस्करी और बिक्री के खिलाफ हिसार पुलिस का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील की है कि यदि उनके आसपास कहीं भी अवैध शराब बनाने या बेचने की जानकारी मिले तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि नशे के कारोबार पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।

#HisarPolice #UklanaPolice #IllegalLiquor #Mughalpura #HaryanaPolice #DainikKhabar #HaryanaNews

Previous

परिवार में प्रॉपर्टी ट्रांसफर पर स्टैंप ड्यूटी में छूट में बेटी के बच्चे भी शामिल हैं - डॉ. सुमिता मिश्रा

Next

फतेहाबाद में 'ऑपरेशन जीवन ज्योति' के तहत नशा विरोधी अभियान जारी: भट्टू मंडी और ठूंइया में विद्यार्थियों को किया जागरूक