21/09/25

डिजीटल अरैस्ट मामले में 2 अन्य आरोपी गिरफ्तार,  70 हजार रूपये व दो मोबाइल किए बरामद

जे कुमार, अम्बाला 21 सितम्बर - अम्बाला पुलिस द्वारा अपराधों की रोकथाम व आपराधिक मामलों में वाछिंत आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान थाना साइबर क्राईम पुलिस ने 19 सितम्बर को कार्यवाही करते आरोपी चेतन अंजना निवासी बामनपती थाना हिंगोरिया जिला उज्जैन वर्तमान पता एलोन कालोनी आर डी गार्डन मैडीकल कालेज के पास थाना चिमनीगंज उज्जैन मध्यप्रदेश व संजय अंजना निवासी गाँव हिंगोनिया थाना राघवी जिला उज्जैन मध्यप्रदेश को गिरफ्तार किया।

कोर्ट के आदेशानुसार आरोपी चेतन को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया व आरोपी संजय का 03 दिन का पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया गया। दौराने रिमाण्ड आरोपी से गहनता से पूछताछ की जाएगी। मामले में अब तक कुल 24 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में आरोपी चेतन से 24 हजार, आरोपी संजय से 46 हजार रूपये व दो मोबाइल बरामद किए गए है। मामले में अनुसंधान जारी है।



इस मामले के सम्बन्ध में शिकायतकर्ता राजेन्द्र कुमार निवासी पालम विहार को थाना साईबर क्राइम जिला अम्बाला में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 29 मार्च 2025 से 05 अप्रैल 2025 के दौरान अज्ञात आरोपी ने फर्जी पुलिस अरैस्ट वारंट भेजकर तथा डरा धमका कर डिजीटल अरैस्ट करने के मामले में उससे एक बड़ी रकम धोखाधड़ी से हड़पने का आपराधिक कार्य किया है। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी थी।



एसपी अम्बाला अजीत सिंह शेखावत ने आमजन से अपील है कि साइबर अपराध से बचने के लिए जागरूक बने व दूसरों को भी जागरूक करें। किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तुरन्त हैल्पलाईन नं0 1930 पर काॅल करें।


#ambala #news #spambala  

Previous

जिला में तंबाकू व निकोटिन वाले गुटखा, पान, मसाला पर एक साल के लिए रहेगा प्रतिबंध : डीसी

Next

सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित रक्तदान शिविर में ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने शिरकत करते हुए रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाया