केन्द्रीय कारागार, अम्बाला में जेल लोक अदालत का आयोजन किया गया
अम्बाला, 19 मार्च (अभी): सीजेएम एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रवीण ने केन्द्रीय कारागार, अम्बाला में जेल लोक अदालत का आयोजन किया। इस जेल लोक अदालत में 06 मुकदमा रखे गए थे और 03 बंदियों को निर्धारित शर्तों पर रिहा किया गया।
सीजेएम ने बताया कि सुश्री कंचन माही, जिला एवं सत्र न्यायाधीश व अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में प्रतिमाह जेल लोक अदालत का आयोजन पहले एवं तीसरे बुधवार को किया जाता है। इसके अलावा बिजली, पानी इत्यादि संबंधित प्री लिटिगेशन स्टेज पर मुकदमे स्थायी लोक अदालत में लगाकार निपटाए जा सकते हैं। स्थायी लोक अदालत जिला एडीआर सेंटर अम्बाला में स्थापित है और किसी भी कार्यदिवस पर इसके मुकदमें लगा सकते है। स्थाई लोक अदालत व उपभोक्ता अदालत में नेशनल लोक अदालत का आयोजन 09 मई 2025 को किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नम्बर 0171-2532142 व 9991112660 पर संपर्क किया जा सकता है। उन्होने जनसाधारण से अपील की कि ये अदालत में लम्बित मुकदमे व प्री लिटिगेशन स्टेज पर मुकदमे इस लोक अदालत में रख कर उनका निपटारा करवा सकते है जिससे आपसी समझौते से मुकदमे का निपटारा होने पर भाईचारे की भावना बढती है और लोक अदालत में समझौता हुए मुकदमों की अपील भी नहीं होती जिससे समय व धन की बचत होती है।