10/04/25

सचिव पशुपालन एवं डेयरी विभाग विजय दहिया ने गेहूं खरीद प्रक्रिया के दृष्टिगत प्रशासनिक अधिकारियों के साथ अनाज मंडी अम्बाला निरीक्षण किया

अम्बाला, 10 अप्रैल (अभी): आयुक्त एवं सचिव पशुपालन एवं डेयरी विभाग विजय दहिया ने वीरवार को गेहूं खरीद प्रक्रिया के दृष्टिगत प्रशासनिक अधिकारियों के साथ अनाज मंडी अम्बाला शहर, नई अनाज मंडी अम्बाला छावनी व साहा का निरीक्षण किया। इस मौके पर उनके साथ उपायुक्त अजय सिंह तोमर, एसडीएम दर्शन कुमार, एसडीएम विनेश कुमार भी मौजूद रहे।


आयुक्त एवं सचिव विजय दहिया ने निरीक्षण के तहत सबसे पहले अनाज मंडी अम्बाला शहर का जायजा लिया। इस मौके पर उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों से अभी तक मंडी में गेहूं की कितनी आवक हो चुकी है और कितनी लिफ्टिंग हो चुकी है, किसानों व आढतियों को मंडियों में सभी मूलभूत सुविधाएं जैसे पेयजल व्यवस्था, शौचालयों की व्यवस्था, बिजली व्यवस्था, अटल किसान मजदूर कैन्टीन, बारदाने के साथ-साथ अन्य व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी हासिल की। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने गेहूं की ढेरी पर जाकर मोसचर मीटर के माध्यम से गेहूं की नमी को भी चैक किया। उन्होंने कहा कि सभी मंडियों में गेहूं खरीद कार्य के  साथ-साथ लिफ्ंिटग का कार्य पहले दिन से ही सुचारू रूप से चलना चाहिए ताकि उठान के कार्य के तहत किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न आए। इस मौके पर आयुक्त एवं सचिव विजय दहिया ने मंडी प्रधान के साथ-साथ उपस्थित आढ़तियों से भी मंडी में गेहूं खरीद कार्य के तहत कोई परेशानी तो नहीं है, इसकी जानकारी ली। मंडी प्रधान ने बताया कि सभी कार्य सुचारू रूप से जारी हैं।


इसके उपरांत आयुक्त एवं सचिव ने अम्बाला छावनी अनाज मंडी व साहा अनाज मंडी का भी जायजा लेते हुए मंडी में जो व्यवस्थाएं उपलब्ध करवाई गई है उसकी जानकारी ली। उन्होंने यहां पर भी कितनी गेहूं आ चुकी है, कितनी खरीदी जा चुकी है, लिफ्टिंग के कार्य तथा इसके साथ-साथ पीआरआई व एचआर रजिस्टर को भी चैक किया। उन्होंने यहां पर भी गेहूं की ढेरी पर जाकर मोसचर मीटर के माध्यम से गेहूं की नमी को चैक किया। मंडी प्रधान मक्खन लाल, राइस मिल एसोसिएशन के जिला प्रधान अजय गर्ग, आढ़ती गौरव गुप्ता के साथ-साथ उन्होंने आढ़तियों से मंडी की व्यवस्था के साथ-साथ गेहूं खरीद कार्य के बारे में जानकारी हासिल की।


इस मौके पर आयुक्त एवं सचिव विजय दहिया ने मंडी के निरीक्षण के दौरान एमएसपी रेट चस्पा करने बारे के साथ-साथ अटल किसान मजदूर कैन्टीन में मजदूरों व अन्य को उपलब्ध करवाएं जा रहे भोजन की व्यवस्था के बारे में भी जानकारी हासिल की। सम्बधिंत अधिकारी ने उन्हें अवगत करवाते हुए बताया कि अम्बाला शहर, नारायणगढ़ व मुलाना में अटल किसान कैन्टीन क्रियान्वित है। अम्बाला छावनी नई अनाज मंडी में प्रयास किया जा रहा है कि यहां पर भी यह कैन्टीन क्रियान्वित हो।


इससे पहले आयुक्त एवं सचिव विजय दहिया ने लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह अम्बाला शहर मे सम्बधिंत खरीद एजेन्सियों व अन्य सम्बधिंत विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक लेते हुए गेहूं व सरसों खरीद कार्य की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होनें इस दौरान खरीद एजेन्सियों के पास स्टॉफ की उपलब्धता बारे, स्टोरेज प्लान, मोस्चर मीटर की व्यवस्था, पैंकिंग मैटिरियल बारे, तिरपाल की व्यवस्था बारे, रैक की व्यवस्था के साथ-साथ गेहूं खरीद कार्यो से जुड़े अन्य कार्यो बारे जानकारी हासिल की। उन्होंने इस मौके पर सम्बध्ंिात अधिकारियों से जिले में कितनी मंडियां है, जिनमें बडी व छोटी शामिल है और उनमें कितनी गेहूं की आवक पहुंचती है, उसकी भी जानकारी ली। उन्होंने यह भी कहा कि खरीद एजेन्सियों से जुड़े अधिकारी व स्टॉफ मंडियों में रहे ताकि गेहूं खरीद का कार्य में किसी प्रकार की कोई परेशानी न आए। उन्होंने आढ़ती एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ भी बैठक करके मंडी की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी हासिल कर उन्हें भी कहा कि वे भी गेहू खरीद कार्य में अपना सहयोग दें, ताकि सभी मंडियों में गेहूं खरीद कार्य के साथ-साथ लिफ्ंिटग का कार्य भी बेहतर तरीके से हो सकें।


इस मौके पर उपायुक्त अजय सिंह तोमर, एसडीएम दर्शन कुमार, एसडीएम विनेश कुमार, डीएफएससी अपार तिवारी, हैफड से मैनेजर विजय ढिल्लो, डीएमईओ राजीव चौधरी, मार्किट कमेटी सचिव दलेल सिंह, मार्किट कमेटी के सचिव नीरज भारद्वाज, मार्किट कमेटी के सचिव कविता नरवाल राईस मिल एसोसिएशन के प्रधान अजय गर्ग, अम्बाला शहर मंडी एसोसिएशन के प्रधान मक्खन लाल गोयल, अम्बाला छावनी मंडी एसोसिएशन के प्रधान अजय कुमार, साहा मंडी एसोसिएशन के प्रधान सुच्चा सिंह, आढ़ती गौरव गुप्ता, राजन, गुरविन्द्र सिंह, गुरदीप सिंह के साथ-साथ अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।

Previous

हिमाचल सरकार ने नवगठित शहरी स्थानीय निकायों में प्रिवेंशन आफ डिस्फिगरमेंट अधिनियम लागू किया

Next

आगामी 14 अप्रैल को देश के यशस्वी प्रधानमत्री नरेन्द्र मोदी का स्वागत करने के लिए पूरा हरियाणा तैयार है खड़ा - ऊर्जा मंत्री अनिल विज