गांव बराड़ा में कैम्प लगाकर विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस मनाया गया
अम्बाला, 15 मार्च (अभी): 15 मार्च 2025 का दिन विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस के रूप में हर घर हर गृहणी योजना विषय पर आधारित बराड़ा में कैम्प लगाकर उत्साह पूर्वक मनाया गया व लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया।
यह जानकारी बराड़ा के सहायक खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी राजिंदर कुमार ने देते हुए बताया कि प्रतिवर्ष 15 मार्च का दिन विश्व भर में विश्व उपभेक्ता अधिकार दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष भी 15 मार्च, 2025 का दिन उपभोक्ता अधिकार दिवस मनाया गया। इस दिवस को मानने का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा इन अधिकारों का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने बताया कि उपभोक्ता संरक्षण का संदेश उपमंडल के सभी जन समुदाय विशेषकर ग्रामीण आचल तथा गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों तक पहुंचाना है।
उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा अगस्त, 2024 से हर घर-हर गृहिणी योजना के नाम से नई एल.पी.जी सब्सिडी योजना लागू की थी, जिसके तहत गरीबी से नीचे बी.पी.एल./ए.ए.वाई. परिवारों को 500/- रू0 में रिफिल सिलेंडर दिया जा रहा है, जो प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के परिवारों सहित एल.पी.जी. उपभोक्ता के रूप में पंजीकृत हैं।
लाभार्थियों के पंजीकरण के लिए एक पोर्टल ( https://epds.haryanafood.gov.in ) विकसित किया गया है, ताकि हर घर हर गृहिणी योजना सभी योग्य लाभार्थियों को प्राप्त हो सके।