दिल्ली एनसीआर में बदला मौसम का मिजाज , बरसात के कारण तपती गर्मी से मिली राहत
नई दिल्ली, 28 जून (अभी): दिल्ली-एनसीआर में राहत की बारिश हुई. दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम के कई इलाकों में शनिवार को दोपहर बाहर तेज हवा के साथ बारिश हुई. जिससे को तपती गर्मी से राहत मिली. मालूम हो कि दिल्ली-एनसीआर में बीते कुछ दिनों से लगातार भीषण गर्मी का दौर चल रहा था. जिससे जन-जीवन बुरी तरह से प्रभावित हो रहा था.
शनिवार दोपहर बाद करीब ढाई बजे के बाद से दिल्ली-एनसीआर में बादल छाने शुरू हुए. करीब 3 बजे के करीब तेज हवाएं चलने लगी और कुछ ही देर बाद कई इलाकों में बारिश हुई. इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है.
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों के लिए रविवार और सोमवार को 'येलो अलर्ट' जारी किया है. इसका मतलब है कि आने वाले दो दिनों तक दिल्ली-NCR में बादल, बारिश और तेज़ हवाओं की गतिविधि बनी रह सकती है. इस बदलाव का सीधा असर तापमान पर पड़ेगा और उमस से फिलहाल राहत मिलती रहेगी.