02/03/25

हरियाणा निकाय चुनाव: मतदाताओं में जोश, दिग्गजों ने डाला वोट, युवाओं के साथ बुजुर्गों में भी उत्साह

चंडीगढ़, 02 मार्च (अभी): हरियाणा के 40 निकायों में आज मतदान हो रहा है। सुबह आठ बजे वोटिंग शुरू हो गई है जो शाम छह बजे तक चलेगी। मतदान के लिए मतदाताओं को जोश हाई है। राजनीति के दिग्गज भी वोट डालने पहुंच रहे हैं। 

9 नगर निगम में मेयर पद के लिए 39 उम्मीदवार, 5 नगर परिषदों में प्रधान पद के लिए 27 और 23 नगर पालिकाओं में प्रधान के लिए 151 उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं, वार्ड सदस्यों के लिए 2,330 उम्मीदवारों की किस्मत  ईवीएम में बंद हो जाएगी। चुनाव के लिए 55 लाख मतदाता अपने शहर की सरकार चुनेंगे। इनमें लगभग 27 लाख पुरुष, 24 लाख महिला व 184 अन्य मतदाता हैं। इनके लिए कुल 5,126 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

Previous

Next

पंचायती राज मंत्रालय राष्ट्रीय कार्यशाला में "सशक्त पंचायत-नेत्री अभियान" प्रारंभ करेगा