07/08/26

गांव बहीन में आज आयोजित होगा जिला स्तरीय वन महोत्सव: राज्य मंत्री गौरव गौतम करेंगे मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत

जे कुमार पलवल, 6 अगस्त 2026 : हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश भर में चलाए जा रहे वन महोत्सव अभियान के तहत जिला पलवल के उपमंडल हथीन के गांव बहीन में जिला स्तरीय वन महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम गांव स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित होगा, जिसका मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देना है।

समारोह में हरियाणा सरकार के खेल, युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता तथा कानून एवं विधायी राज्य मंत्री गौरव गौतम बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे और पौधारोपण कर अभियान की शुरुआत करेंगे।

उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने बताया कि कार्यक्रम में होडल के विधायक हरेंद्र सिंह, हथीन के विधायक मोहम्मद इसराइल, वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज रावत, भाजपा जिलाध्यक्ष विपिन बैंसला, जिला परिषद चेयरमैन रेखा तथा क्षेत्र के विभिन्न नगर निकायों व खंड समितियों के प्रतिनिधि गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

उपायुक्त ने जिले के नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि पर्यावरण संतुलन और जलवायु संरक्षण के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने आमजन से इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने, पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल कर पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी निभाने का आग्रह किया।

#PalwalNews #VanMahotsav2026 #GauravGautam #HathinNews #PlantationDrive #HaryanaGovt #HaryanaNews #BreakingNewsPalwal

Previous

अंबाला में कर्मभूमि एक्सप्रेस से 6 नाबालिग बच्चे रेस्क्यू; दो मानव तस्कर गिरफ्तार

Next

अंतर्राष्ट्रीय साइबर स्लेवरी गिरोह पर राजस्थान पुलिस का बड़ा एक्शन -सीकर से एक और आरोपी गिरफ्तार