19/03/25

थाना अम्बाला छावनी में हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार व बालक को लिया सरंक्षण में    

अम्बाला, 19 मार्च (अभी): अपराधिक मामलों में वाछिंत आरोपियों के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान के दौरान थाना अम्बाला छावनी में दर्ज ट्रेन के आगे धक्का देकर हत्या करने के मामले में 18 मार्च 2025 को पुलिस ने प्रबन्धक थाना अम्बाला छावनी अजैब सिहँ के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए आरोपी संचित निवासी नजदीक मदन का मन्दिर अम्बाला छावनी वर्तमान पता न्यू प्रीत नगर टंागरी बाँध अम्बाला छावनी जिला अम्बाला व कर्ण निवासी ग्वाला मण्डी रामबाग रोड अम्बाला छावनी को गिरफ्तार किया। आरोपी कर्ण को माननीय न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया व आरोपी संचित का 01 दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया। मामले में एक बालक को भी संरक्षण में लेकर बाल सुधार गृह भेज दिया।  


इस मामले के सम्बन्ध में शिकायतकर्ता मृत्तक के पिता श्री घनश्याम निवासी पल्लेदार मौहल्ला अम्बाला छावनी ने 08 फरवरी 2025 को थाना अम्बाला छावनी में शिकायत दर्ज करवाई कि 07 फरवरी 2025 को उसका पुत्र घर से अपने दोस्तों के साथ पार्टी में जाने के लिए कह कर गया था जो अब तक वापिस नहीं आया। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी थी। दिनांक 11 फरवरी 2025 को रेलवे पुलिस अम्बाला को रेलवे लाईन से एक लड़के की नाश मिली। जीआरपी पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम करवाया गया। तसदीक के दौरान मामले में पता चला कि मृत्तक के दोस्त संचित, कर्ण व अन्य ने पुरानी रंजिश रखते हुए उसे टेªन के आगे धक्का दे दिया, जिससे मंयक की मौत हो गई।  

Previous

नकल के पकड़े जा चुके 490 मामले, परीक्षा में लापरवाही बरतने पर 68 FIR करवाई दर्ज

Next

लेन ड्राईविंग के नियमों की उल्लघंना करने पर यातायात पुलिस अम्बाला ने किए 39 भारी वाहनों के चालान