03/09/26

अंबाला कैंट: रेलवे स्टेशन पर 9 सितंबर को 5 घंटे का मेगा ब्लॉक; 2 ट्रेनें रद्द, 10 के प्लेटफॉर्म बदले

जे कुमार 3 सितम्बर 2026 अंबाला कैंट : रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर और पटरियों की मजबूती के उद्देश्य से अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन के यार्ड में 9 सितंबर 2026 को 5 घंटे का विशेष ब्लॉक लिया जाएगा। रेलवे मंडल के अनुसार, सुपरस्ट्रक्चर डायमंड सिंगल प्वाइंट नंबर 225बी/226 पर 52 किलोग्राम के पुराने रेल सेक्शन को हटाकर 60 किलोग्राम की हैवी रेल बिछाने का कार्य किया जाएगा। इसके चलते सुबह 10:45 से दोपहर 3:45 बजे तक रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

रद्द ट्रेनें और प्लेटफॉर्म बदलाव:

ब्लॉक के कारण 9 सितंबर को गाड़ी संख्या 14501/14502 अंबाला-करटोली पंजाब-अंबाला एक्सप्रेस पूरी तरह से रद्द रहेगी। इसके अलावा, संचालन सुचारू रखने के लिए 10 ट्रेनों के प्लेटफॉर्म बदले गए हैं।

अमृतसर-दिल्ली वंदे भारत (22488) और अमृतसर-बांद्रा एक्सप्रेस (12926) प्लेटफॉर्म नंबर 1 व 2 के बजाय प्लेटफॉर्म 6 पर आएगी। वहीं, अमृतसर-हरिद्वार (12054) और अमृतसर-पूर्णिया कोर्ट (14618) को प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर शिफ्ट किया गया है।

रेलवे की सलाह:

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि 9 सितंबर को सफर शुरू करने से पहले हेल्पलाइन नंबर 139 या एनटीईएस (NTES) ऐप के माध्यम से ट्रेनों के समय और प्लेटफॉर्म की स्थिति जांच लें।

#AmbalaNews #AmbalaCantt #RailwayUpdates #IndianRailways #TrainCancellation #AmbalaUpdates #RailwayBlock

Previous

केएमपी और केजीपी एक्सप्रेस-वे पर सड़क सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन सख्त : उपायुक्त

Next

शुद्ध आहार–मिलावट पर वार अभियान,असुरक्षित खाद्य पदार्थों पर राज्यभर में रोक, बिना लाइसेंस कारोबार करने वाले तीन प्रतिष्ठानों के रजिस्ट्रेशन निरस्त : राजस्थान