26/03/25

राधा स्वामी भक्तों के लिए ब्यास और सहारनपुर के बीच चलाई जाएंगी विशेष ट्रेने

पंजाब, 26 मार्च (अभी): रेलवे ने ब्यास में राधा स्वामी सत्संग के भक्तों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए, सहारनपुर से ब्यास के लिए विशेष रेलगाड़ियों के संचालन का निर्णय लिया है।

विशेष ट्रेन संख्या 04565 21 मार्च, 2025 को सहारनपुर से ब्यास के लिए चलेगी (एक ट्रिप)। यह ट्रेन सहारनपुर से रात 8:50 बजे रवाना होगी और अगली सुबह 2:15 बजे ब्यास पहुंचेगी। वापसी दिशा में, विशेष ट्रेन संख्या 04566 23 मार्च, 2025 को ब्यास से सहारनपुर के लिए चलेगी (एक ट्रिप)। यह ट्रेन दोपहर 3:00 बजे ब्यास से चलेगी और रात 8:20 बजे सहारनपुर पहुंचेगी।

फिरोजपुर के वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक परमदीप सिंह सैनी ने बताया कि विशेष रेलगाड़ी मार्ग में दोनों दिशाओं में यमुनानगर जगाधरी, जगाधरी वर्कशॉप, अंबाला कैंट, लुधियाना और जालंधर सिटी रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी।

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तर रेलवे ने हजरत निजामुद्दीन-ब्यास-हजरत निजामुद्दीन अनारक्षित, सहारनपुर-ब्यास-सहारनपुर अनारक्षित स्पेशल, मदार-ब्यास-मदार और भगत की कोठी-ब्यास-भगत की कोठी स्पेशल रेलगाड़ियां चलाने का ऐलान किया है.

Previous

पंजाब बजट 2025 : 300 यूनिट तक फ्री बिजली की सुविधा जारी रहेगी, वित्त मंत्री ने किए कई बड़े ऐलान

Next

पानीपत के पुराने बस स्टैंड में इलेक्ट्रिक बस डिपो निर्माणाधीन, जुलाई - 2025 तक तैयार तैयार होने की संभावना - परिवहन मंत्री अनिल विज