पत्नी ने बीच सड़क पर लगाए ठुमके, कांस्टेबल पति को चंडीगढ़ पुलिस ने किया सस्पेंड
चंडीगढ़, 31 मार्च (अभी): चंडीगढ़ की सड़कों पर रील बनाकर चर्चा में आई चंडीगढ़ पुलिस कर्मी की पत्नी के गिरफ्तार होने के बाद अब उसके पति पर भी गाज गिरी है। पुलिस विभाग ने महिला के पति को सस्पेंड कर दिया है। इससे पहले पुलिस ने महिला और उसकी भाभी को भी गिरफ्तार किया था। भाभी की गलती ये थी कि वह महिला की वीडियो शूट कर रही थी। हालांकि उन्हें थाने से ही जमानत मिल गई थी। ऐसे में अब महिला के पति कांस्टेबल अयज कुंडू के खिलाफ विभागीय कार्रवाई हुई है।
जांच में सामने आया है कि महिला का डांस वाला वीडियो उसके कांस्टेबल पति के अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपलोड किया था। जांच के बाद विभाग ने पुलिसकर्मी पति अजय कुंडू की लापरवाही सामने आने पर यह कार्रवाई की है।
Previous
पंजाब से चला ट्रक...बिहार थी मंजिल, हरियाणा पुलिस ने रोका..., भारत पेट्रोलियम की गाड़ी में पकड़ी अवैध शराब
Next