हिसार में ग्रुप-डी कर्मचारियों के लिए ड्रेस कोड सख्त: उपायुक्त कार्यालय में यूनिफॉर्म और नेम प्लेट पहनना अनिवार्य
हरियाणा , 17 सितंबर (अभिकान्त) : हिसार जिला प्रशासन ने सरकारी कार्यालयों में अनुशासन, व्यवस्था और पहचान प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से सख्त कदम उठाया है। उपायुक्त कार्यालय में तैनात सभी ग्रुप-डी कर्मचारियों के लिए ड्यूटी के समय निर्धारित यूनिफॉर्म और नेम प्लेट पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। प्रशासन की ओर से यह नया नियम 16 सितंबर से आधिकारिक रूप से लागू कर दिया गया है।
नियम लागू होने के पहले दिन कई कर्मचारी बिना वर्दी और नेम प्लेट के दफ्तर पहुंचे। प्रशासनिक अधिकारियों ने पहले दिन बिना ड्रेस आए कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई करने के बजाय उन्हें सख्त हिदायत देकर छोड़ दिया।
वहीं, कुछ कर्मचारियों का कहना था कि इससे पहले उन्होंने कभी वर्दी सिलवाने की आवश्यकता महसूस नहीं की थी, लेकिन अब वे जल्द से जल्द अपनी यूनिफॉर्म तैयार करवा लेंगे। प्रशासन का उद्देश्य है कि इस कदम से दफ्तर में आने वाले आम नागरिकों को कर्मचारियों की पहचान करने में सहूलियत मिले और प्रशासनिक कार्यप्रणाली में पेशेवर सुधार आए।
#HisarNews #HaryanaNews #HisarAdministration #GovernmentRules #GroupDEmployees #HisarDC #DanikKhabar
Previous
रेवाड़ी: आपराधिक गतिविधियों पर पुलिस का कसता शिकंजा; चेकिंग अभियान में 121 वाहन जब्त, बिना नंबर प्लेट वाले निशाने पर
Next