30/03/25

भावी पीढ़ी के लिए जल संरक्षण जरुरी : कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा

चंडीगढ़, 30 मार्च (अभी) - हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने प्रदेश के लोगों से जल संरक्षण करने का आह्वान किया है। उन्होंने आज यमुनानगर जिला में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 120वें एपिसोड सुनने के बाद जल संरक्षण पर प्रधानमंत्री की अपील को दोहराया। उन्होंने कहा कि जल हमारे जीवन के लिए अनमोल संपदा है, और इसके संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। भावी पीढ़ी के लिए जल संरक्षण जरुरी है।

 

श्री श्याम सिंह राणा ने योग और आयुर्वेद की बढ़ती वैश्विक लोकप्रियता पर प्रधानमंत्री श्री मोदी के विचारों का समर्थन करते हुए कहा कि दक्षिण अमेरिकी देशों, विशेषकर चिली में आयुर्वेद की मांग तेजी से बढ़ रही है। प्रधानमंत्री ने ब्राजील यात्रा के दौरान चिली के राष्ट्रपति के साथ इस विषय पर चर्चा की थी, जो आयुर्वेद की वैश्विक स्वीकार्यता को दर्शाता है।

 

कृषि मंत्री ने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों के लिए एक प्रेरणादायक संदेश है, जिसे हर नागरिक को अपने जीवन में उतारना चाहिए। उन्होंने लोगों से प्रधानमंत्री के संदेश को आत्मसात कर देश की प्रगति में योगदान देने की अपील की।

Previous

हरियाणा में सरसों की फसल उगाने वाले किसानों के लिए कुरुक्षेत्र और रेवाड़ी में बड़ी ऑयल मिल प्रोजेक्ट की मिलेगी सौगात: मुख्यमंत्री

Next

शहीदों की वीर भूमि में जन्म लेकर फख्र है हमें - स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव