एसडीएम दर्शन कुमार ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों जे साथ बैठक की
अम्बाला, 17 मार्च (अभी): एसडीएम दर्शन कुमार ने कहा कि बीएलओं के साथ-साथ राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि भी लोगों को वोट सम्बंधी जागरूक करें कि जिन भी युवाओं की आयु 18 वर्ष की पूर्ण हो तभी वे अपनी वोट फार्म नम्बर 6 भर कर बनवा लें। उन्होंने कहा कि बारहवीं तक के स्कूलों एवं कालेजों में भी वोट बनवाने से सम्बंधी विद्यार्थीयों को जानकारी दी जाए और इसके साथ-साथ शिक्षण संस्थानों में भी इस बारे में विद्यार्थियों को जागरूक करें। एसडीएम आज अपने कार्यालय में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक ले रहें थें।
एसडीएम दर्शन कुमार ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि अमूमन लोगों की यह सोच रहती है कि चुनाव के समय ही वोट बनवाने व वोट से सम्बंधित त्रुटि को दूर करने का कार्य किया जाता है, लेकिन यह कार्य नियमित रूप से कभी भी करवाया जा सकता है। उन्होने कहा कि जिन मतदाताओं की मृत्यु हो गई है या किसी अन्य स्थान पर रह रहे है, उनकी वोट काटने व वोट स्थानांतरण करने से सम्बंधी कार्य सम्बंधित बीएलओं करना सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि नई वोट बनवाने के लिए फार्म नम्बर 6 भरे तथा साथ में मैट्रिक के प्रमाण पत्र की फोटो प्रति, आधार कार्ड की फोटो प्रति तथा आवेदक की फोटो होना आवश्यक है। वोट कटवाने के लिए फार्म नम्बर 7 भरें और प्रार्थी की एक आईडी लगाये। वोट सम्बंधी किसी प्रकार की त्रुटि को ठीक करने तथा वोट स्थानांतरण के लिए फार्म नम्बर 8 भरे।
एसडीएम दर्शन कुमार ने कहा कि सभी बीएलओं अपने-अपने क्षेत्र में नई वोट बनवाने, वोट सम्बंधी अगर किसी प्रकार की त्रुटि है तो उसे ठीक करने का काम करें। इसके लिए नियमित रूप से कार्य किया जाए। इस मौके पर विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहें।