13/02/26

SC-OBC छात्रवृत्ति: हरियाणा में 28 फरवरी तक पंजीकरण अनिवार्य, प्रधान सचिव ने दिए सख्ती से पालन के निर्देश

अम्बाला, 13 फरवरी (अभी) : मुख्यमंत्री हरियाणा के प्रधान सचिव अरूण गुप्ता ने शुक्रवार को चण्डीगढ़ से आयोजित वीसी के माध्यम से एससी एवं ओबीसी वर्ग से सम्बधित विद्यार्थियों को दी जाने वाली छात्रवृत्ति के सम्बधं में समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि 28 फरवरी से पहले पहले ऐसे सभी विद्यार्थियों का पंजीकरण किया जाना बेहद आवश्यक है, ताकि इन विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति उपलब्ध करवाई जा सकें।


प्रधान सचिव अरूण गुप्ता ने वीसी की अध्यक्षता करते हुए बताया कि नेशनल स्कोलरशिप के माध्यम से एससी एवं ओबीसी वर्ग से सम्बधित विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति दिए जाने का प्रावधान है, इसलिए सम्बधित सभी इस कार्य को बेहतर समन्वय के साथ करते हुए ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थियों का पंजीकरण करवाते हुए उन्हें इस सुविधा का लाभ दिलवाएं। उन्होनें कहा कि कोई भी विद्यार्थी इस स्कालरशिप से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होनें यह भी बताया कि इस कार्य की गतिविधि के लिए जिला स्तर पर नगराधीश को लगाया गया है।


वीसी के दौरान उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने प्रधान सचिव को आश्वस्त किया कि वीसी में जो दिशा-निर्देश मिले है उनकी अनुपालना के तहत इस कार्य को किया जाएगा। वीसी के उपरान्त उपायुक्त ने सम्बधिंत अधिकारियों की बैठक लेते हुए सम्बधिंत विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि वे नेशनल स्कालरशिप पोर्टल के माध्यम से एससी एवं ओबीसी वर्ग से सम्बधित विद्यार्थियों का पंजीकरण करवाना सुनिश्चित करें। इस कार्य के किसी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। उन्होनें कहा कि छात्रवृत्ति के लिए पोर्टल पर 28 फरवरी से पहले पहले पंजीकरण किया जाना जरूरी है। उन्होनें इस सुविधा के तहत जो भी संस्थान जैसे आईटीआई, कॉलेज या अन्य ऐसे संस्थान है वे भी अपने अपने संस्थानों के तहत ऐसे विद्यार्थियों का पंजीकरण करवाएं। कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहें, इसके लिए हमें बेहतर समन्वय बनाकर ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थियों को इस सुविधा का लाभ उपलब्ध करवाना है। उन्होनें यह भी कहा कि इस छात्रवृत्ति के लिए विद्यार्थी स्वयं भी पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकता है और यदि उसे इस कार्य में कोई समस्या आ रही है तो वे अपने सम्बधिंत संस्थान के आईएनओ व अपने एचओडी से इस बारे सम्पर्क कर सकता है। उन्होंने बैठक में यह भी कहा कि नगराधीश भी इस कार्य की गतिविधि पर नजर रखे और यदि कहीं पर भी कोई पेंडेंसी है तो उसे दूर करवाएं।


बैठक में एसडीएम दर्शन कुमार, जिला कल्याण अधिकारी शीशपाल, जिला आयुवेर्दिक अधिकारी शशिकांत शर्मा, आईटीआई अम्बाला से प्राचार्य, क्रीड से रजत जैन, हॉयर ऐजूकेशन के साथ-साथ अन्य सम्बधिंत विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहें।

#ScholarshipUpdate #HaryanaNews #SCOBC #EducationAlert #NSP #danikkhabar #news

Previous

भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती 2027: पंजीकरण शुरू, आयु सीमा में बड़ी छूट और 1 जून से परीक्षा; जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया

Next

अम्बाला छावनी में शिव कांवड़ियों का भव्य स्वागत: श्री सनातन धर्म सभा ने संत निवास में लगाया सेवा शिविर