03/08/26

समाधान शिविर का आयोजन: एसडीएम दर्शन कुमार ने सुनीं आमजन की समस्याएँ, दिए त्वरित समाधान के निर्देश

जे कुमार अंबाला, 3 अगस्त 2026 : उपायुक्त कार्यालय के सभागार में सोमवार को 'समाधान शिविर' का आयोजन किया गया। इस शिविर में एसडीएम दर्शन कुमार ने मुख्य रूप से नागरिकों की शिकायतें सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर समय सीमा के भीतर समाधान करने के कड़े निर्देश दिए।

एसडीएम दर्शन कुमार ने कहा कि समाधान शिविर का मुख्य उद्देश्य आमजन को अपने काम के लिए सरकारी दफ्तरों के बार-बार चक्कर लगाने से राहत देना है। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत दी कि शिविर में आने वाली हर शिकायत को गंभीरता से लिया जाए और त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

शिविर के दौरान हरि नगर (अंबाला शहर) निवासी पारस ने अपने पिता की वृद्धावस्था पेंशन, गांव मण्डौर की फुलवती ने स्वचालित व्हीलचेयर, गांव जेतपुरा के सचिन कुमार ने फैमिली आईडी से बिजली का बिल हटवाने तथा गांव बीबीपुर की कामना ने फैमिली आईडी से नाम कटवाने संबंधी आवेदन दिए। एसडीएम ने मौके पर ही मौजूद अधिकारियों को इन समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द करने के निर्देश जारी किए। उन्होंने नागरिकों से समाधान शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील भी की।

#AmbalaNews #SamadhanShivir #AmbalaAdministration #SDMAmbala #HaryanaGovt #PublicGrievances #BreakingNewsAmbala

Previous

हरियाणा स्टेट सब-जूनियर कुराश चैंपियनशिप: अंबाला के खिलाड़ियों ने रोहतक में फहराया परचम, जीते 6 पदक

Next

मुरलीधर डी.ए.वी. स्कूल में विधिक जागरूकता शिविर व पौधारोपण अभियान आयोजित; CJM गीतांजलि गोयल रही मुख्य अतिथि