कुरुक्षेत्र में भारी बारिश का कहर: मकान का लेंटर ढहने से दंपती की दर्दनाक मौत
जे कुमार कुरुक्षेत्र, 5 अगस्त 2026:
हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के लाडवा उपमंडल स्थित गांव बड़ौंदी में लगातार हो रही बारिश के चलते एक बड़ा हादसा हो गया। खेत के पास बने कमरे की दीवार धंसने से छत (लेंटर) भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आकर सो रहे पति-पत्नी की मलबे में दबने से मौत हो गई।
मृतकों की पहचान करनैल सिंह (50) और उनकी पत्नी जसविंद्र कौर (45) के रूप में हुई है। घटना का खुलासा मंगलवार सुबह उस समय हुआ जब उनका बेटा रोजाना की तरह चाय लेकर खेत वाले कमरे पर पहुंचा। कमरे का लेंटर गिरा देखकर बेटे के होश उड़ गए और उसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्र हुए।
ग्रामीणों ने कटर और हथौड़ों की मदद से लेंटर काटकर करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी सांसें थम चुकी थीं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एलएनजेपी अस्पताल भिजवा दिया। प्रारंभिक जांच के अनुसार, लगातार बारिश के चलते दीवार के नीचे की मिट्टी खिसकने से यह हादसा हुआ। हादसे के बाद से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
#KurukshetraNews #HaryanaNews #LadwaNews #RoofCollapse #AccidentNews #BreakingNewsHaryana #RainAccident
Previous
पंजाब विजिलेंस ने मोहाली DC दफ्तर की सीनियर असिस्टेंट 1 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; 8 लाख की मांगी थी घूस
Next