शोधार्थी समाजोपयोगी शोध को दें प्राथमिकता: कुलपति प्रो. मिलाप पूनियाँ
अभिकान्त, 06 मई हरियाणा : महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) रोहतक के कुलपति प्रो. मिलाप पूनियाँ ने शोधार्थियों से आह्वान किया कि वे ऐसा शोध कार्य करें जो समाज और राष्ट्र के लिए प्रत्यक्ष रूप से उपयोगी साबित हो। कुलपति ने विभिन्न विभागों के शोधार्थियों के साथ संवाद करते हुए उन्होंने गुणवत्ता-आधारित और उद्देश्यपूर्ण शोध पर जोर दिया।
प्रो. मिलाप पूनियाँ ने कहा कि विश्वविद्यालय का मूल उद्देश्य ऐसे शोध को बढ़ावा देना है, जो जमीनी समस्याओं के समाधान प्रस्तुत करे। उन्होंने विद्यार्थियों को सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर शोध करने के लिए प्रेरित करते हुए भरोसा दिलाया कि विश्वविद्यालय प्रशासन बेहतर शोध वातावरण और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
संवाद के दौरान शोधार्थियों ने भी अपनी सक्रिय भागीदारी दिखाते हुए रिसर्च सुविधाओं के विस्तार, संसाधनों की उपलब्धता और शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए। इस कार्यक्रम में भूगोल, इमसार, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, अंग्रेजी, वाणिज्य, हिंदी और बायोटेक्नोलॉजी विभाग के शोधार्थी शामिल रहे। शोधार्थियों में वंदीक ढिल्लों और आशीष तंवर (अंग्रेजी एवं विदेशी भाषा विभाग), दीपक लोहचब व सुबोध यादव (भूगोल विभाग), देव कुमार (इमसार), सुधीर घनघस (अर्थशास्त्र विभाग), अजय रेड्डू (समाजशास्त्र विभाग) तथा सुशील (बायोटेक्नोलॉजी विभाग) शामिल रहे।
Previous
नई दिल्ली के किशनगंज यार्ड रिमॉडलिंग: 14 मई तक रेल यातायात प्रभावित, यात्रा से पहले चेक करें स्टेटस
Next