दिल्ली हाईकोर्ट ने बाबा रामदेव के 'शरबत जिहाद' बयान पर जताई नाराजगी, कड़ा आदेश देने की चेतावनी
नई दिल्ली, 22 अप्रैल (अभी): बाबा रामदेव के शरबत जिहाद वाले बयान पर दिल्ली हाईकोर्ट ने जताई नाराजगी। न्यायमूर्ति अमित बंसल ने कड़ा आदेश जारी करने की चेतावनी देते हुए कहा इससे न्यायालय की अंतरात्मा को आघात पहुंचा है, इसका कोई औचित्य नहीं था।
अदालत ने रामदेव का प्रतिनिधित्व कर रहे वकील से निर्देश प्राप्त कर अगली सुनवाई में मौजूद रहने का आदेश दिया है। योग गुरु बाबा रामदेव ने तीन अप्रैल को अपने शरबत ब्रांड का प्रचार करते हुए हमदर्द कंपनी के शरबत पर विवादित टिप्पणी की थी।
जानकारी के लिए बता दें कि बाबा रामदेव ने हाल ही में अपने एक शरबत के प्रचार के लिए देश के एक प्रतिष्ठित शरबत ब्रांड पर यह कहते हुए टिप्पणी की थी कि उस ब्रांड को खरीदने से देश में मदरसे बनेंगे।
Previous
स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवत्ता में सुधार व बेहतर सेवा वितरण के लिए सार्थक एक संरचित मूल्यांकन व निगरानी ढांचा किया गया डिज़ाइन
Next