17/06/25

नए आइडियाज़ से मुद्रण को दें नया रंग रूप: मुद्रण एवं स्टेशनरी विभाग के राज्य मंत्री राजेश नागर

चंडीगढ़, 17 जून (अभी) - हरियाणा के मुद्रण एवं स्टेशनरी विभाग के राज्य मंत्री श्री राजेश नागर ने आज हरियाणा सिविल सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में विभाग के अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की। बैठक में मंत्री श्री नागर ने विभाग के अधिकारियों को मुद्रण एवं स्टेशनरी के क्षेत्र में नई तकनीक को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने अधिकारियों से प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में विभाग की खाली पड़ी ज़मीन को उपयोग में लाने का भी आह्वान किया।

 

श्री नागर ने विभाग को नए आइडियाज़ अपनाकर मुद्रण को नया रूप और रंग देने के लिए कहा। मुद्रण और स्टेशनरी विभाग इस समय सेक्टर 6 पंचकूला से हरियाणा के विभिन्न सरकारी विभागों के लिए 30 भिन्न-भिन्न तरह की स्टेशनरी सामग्री का उत्पादन कर रहा है। उन्होंने बताया कि इस वित्तीय वर्ष में प्रदेश सरकार द्वारा 40 करोड़ से अधिक का बजट आवंटित किया गया है। विभाग द्वारा हरियाणा राजभवन, हरियाणा विधानसभा, राज्य निर्वाचन आयोग से जुड़े मुद्रण कार्यों के साथ साथ सरकारी राजपत्र छापने का कार्य भी किया जाता है।

 

आज की बैठक में विभाग के सचिव और कमिश्नर श्री विजय सिंह दहिया, नियंत्रक श्री विवेक पदम् सिंह, उप नियंत्रक मनोज कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Previous

अधिकारियों को एमटीपी और अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश

Next

संयुक्त संसदीय समिति ने "वन नेशन, वन इलेक्शन" विषय पर हरियाणा में प्रतिष्ठित नागरिकों के साथ किया विचार-विमर्श