चंडीगढ़ में बरसात का कहर, सौ एमएम बारिश से बिगड़े हालात, घरों में घुसा पानी
चंडीगढ़, 29 जून (अभी): शनिवार रात से बरसात के चलते चंडीगढ़ में हालात बिगड़ गए हैं. 100 एमएम से ज्यादा पानी बरस चुका है। तेज बारिश की वजह से शहर के कई चौक चौराहों पर पानी भर गया।
एक बारिश ने ही नगर निगम और प्रशासन के दावों की पोल खोल कर रख दी है। सेक्टर 26 स्थित पुलिस लाइन के सामने की सड़क पर पिछले कई दिनों से काम चल रहा था,जहां पर ठीक से मिट्टी नहीं डाली गई, जिसकी वजह से बारिश में कई गाड़ियां आज सुबह उसमें धंस गई। कई गाड़ियों का काफी ज्यादा नुकसान भी हुआ है।
राम दरबार के स्कूल के अंदर भी पानी घुसा है तो कजहेड़ी में कई घरों के अंदर पानी घुस गया, जिससे सामान का नुकसान हुआ। सेक्टर 16 के भी सरकारी मकानों में पानी घुसने की सूचना है। चंडीगढ़ मौसम केंद्र ने अगले कुछ दिनों भारी बारिश के चेतावनी दी है।
Previous
आईपीएस पराग जैन बने रॉ प्रमुख , ऑपरेशन सिंदूर में निभाई थी बड़ी भूमिका
Next