09/06/25

राहुल गांधी का राजनीतिक रोना है, ये जब भी हारते हैं तो कभी ईवीएम तो कभी चुनाव आयोग को लेकर रोते है : ऊर्जा, परिवहन व श्रम मंत्री अनिल विज

कांग्रेस की अब बिहार के चुनाव में हार होने जा रही है और ये अभी से उसकी भूमिका तैयार कर रहे हैं : कैबिनेट मंत्री अनिल विज

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा किसी आरएसएस की शाखा में जाकर उसे अटैंड करें : कैबिनेट मंत्री अनिल विज

बिजली के प्रीपेड मीटर सबसे पहले सभी सरकारी कार्यालयों और इंस्टिट्यूट में लगाए जाएंगे

चंडीगढ़/अम्बाला, 09 जून : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा महाराष्ट्र चुनाव में धांधली के आरोप लगाने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ये राहुल गांधी का राजनीतिक रोना है, रोने के बहुत तरीके होते हैं वो जब भी ये हारते हैं तो कभी ईवीएम को बोलते हैं, तो कभी चुनाव आयोग को लेकर रोते है। मगर यह हिमाचल जीते तो कुछ नहीं बोलते, कर्नाटक जीते तो यह नाचे-गाए लेकिन कुछ नहीं बोले।

कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने सवाल उठाते हुए कहा कि चुनाव आयोग और ईवीएम तो एक ही है। कांग्रेस पार्टी इस देश से समाप्त व खत्म हो रही है, उसे देखने के बजाए यह दोषारोपण करने में लगे है। अब कांग्रेस की बिहार के चुनाव में हार होने जा रही है और ये अभी से उसकी भूमिका तैयार कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी किसी भी संविधानिक प्रजातंत्र पर विश्वास नहीं करती। इन्होंने पहले भी तानाशाही से शासन किया। कांग्रेस तानाशाही है और तभी यह देश की प्रजातंत्र पर विश्वास नहीं करते।

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा किसी आरएसएस की शाखा में जाकर उसे अटैंड करें : कैबिनेट मंत्री अनिल विज

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने आरएसएस को रयूमर्स स्प्रीडिंग सोसायटी बताते हुए नाथूराम गोडसे को पहला आतंकवादी कहां है जिसपर तंज कसते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने पवन खेरा को सलाह देते हुए कहा कि वह कुछ दिन किसी आरएसएस की शाखा में जाकर उसे अटेंड कर ले और उसे जान ले क्योंकि जिस चीज के बारे में आप जानते ही नहीं उसके बारे में बोल कैसे सकते हैं।

वहीं, पूर्व सीएम भूपिंदर हुड्डा ने कहा कि सरकार के पास आयुष्मान कार्ड के लिए पैसे खत्म हो गए है जिसपर जवाब देते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि पैसे तो दिए जा रहे है, हर महीने प्रक्रिया पूरी होने के बाद बिल दिए जाते है।

बिजली के प्रीपेड मीटर सबसे पहले सभी सरकारी कार्यालयों और इंस्टिट्यूट में लगाए जाएंगे

हरियाणा में बिजली के प्रीपेड मीटर लगने जा रहे है जिसपर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि जिस प्रकार फोन है जितना चलना है उतने का वाउचर लग जाता था उसी प्रकार अब इस बिजली के प्रीपेड मीटर पर भी जीतने का चलना है उतना रिचार्ज करवा सकेंगे। सबसे पहले ये मीटर सभी सरकारी कार्यालय और इंस्टिट्यूट में लगाए जाएंगे।

Previous

ऑल वेदर स्वीमिंग पूल चलाने के लिए कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने लिया संज्ञान, खेल मंत्री गौरव गौतम से की बात, शाम से चालू होगा स्वीमिंग पूल

Next

परंपरात खेती छोड़ नई तकनीक अपनाएं किसान- जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा