09/03/25

राजस्थान के कैबिनेट मंत्री श्री जोगाराम पटेल का चित्तौड़गढ़ दौरा

राजस्थान, 09 मार्च (अभी): राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री जोगाराम पटेल आज अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत चित्तौड़गढ़ के एकदिवसीय प्रवास पर रहे।

मंत्री श्री पटेल प्रातः 10:00 बजे चित्तौड़गढ़ सर्किट हाउस पहुंचे, जहां उन्होंने जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ भेंट कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इसके बाद वे 10:30 बजे निंबाहेड़ा के लिए रवाना हुए, जहां स्थानीय कार्यक्रम में शामिल हुए।

निंबाहेड़ा पहुंचने पर विधायक श्री चंद्र कृपलानी के नेतृत्व में उनका स्वागत किया गया। वे पत्रकारों से रूबरू भी हुए।

इस अवसर पर पूर्व विधायक अशोक नवलखा, पंचायत समिति प्रधान बग़दीराम धाकड़, सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। तत्पश्चात मंत्री छोटी सादड़ी (प्रतापगढ़) के लिए रवाना हो गए।

Previous

'आई बैंक सोसायटी ऑफ राजस्थान' द्वारा नेत्रदान सम्मेलन समारोह' आयोजित: राज्यपाल हरिभाऊ बागडे

Next

ब्लूबर्ड टूरिस्ट रिजॉर्ट का पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने किया औचक निरीक्षण