19/04/25

युवा वर्ग नशे का त्याग कर प्रधानमंत्री के विकसित भारत विजन को करें साकार -कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा

चंडीगढ़, 19 अप्रैल (अभी) - हरियाणा उदय आउटरीच कार्यक्रमों की श्रृंखला में हरियाणा को ड्रग फ्री बनाने के लिए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के संदेश के साथ प्रदेश के विभिन्न जिलों को कवर करते हुए साइक्लोथॉन यात्रा आज पॉलिटेक्निक कॉलेज दामला (यमुनानगर) से कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने झंडी दिखाकर यमुनानगर के लिए रवाना किया।

 

साइक्लोथॉन आगमन पर जिलावासी जोश, उत्साह व उमंग से भरे नजर आए। साइक्लोथॉन यात्रा में लोटा और नमक नागरिकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बने, प्रबुद्ध वर्ग और युवाओं ने लोटे में नमक डालकर हरियाणा को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया।

 

इस मौके पर कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का विजन है, जिसमें युवाओं की अहम भूमिका रहेगी। मंत्री ने युवा शक्ति का आहवान किया कि वे नशे से दूर रहे और इस सामाजिक कुरीति को जड़ से खत्म करने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं।

 

उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश को ड्रग फ्री बनाने के लिए हर घर से हर सदस्य को आगे आकर सरकार की सकारात्मक और सार्थक पहल में आहुति डालते हुए ड्रग फ्री हरियाणा बनाना होगा। नशा मानवता के लिए विनाशकारी है, जिसे हमें पूरी तरह से नकारना चाहिए। हरियाणा सरकार द्वारा आयोजित यह ड्रग फ्री हरियाणा यात्रा सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ एक व्यापक जन आंदोलन है, जिसमें पूरे हरियाणा के लोग नशे के खिलाफ अपनी आवाज उठा रहे हैं और नशामुक्त हरियाणा बनाने में अपना योगदान दे रहे हैं।

Previous

संत शिरोमणी धन्ना भगत की समरस्ता एवं सेवाभाव की शिक्षाओं का प्रसार हो जन-जन तक -कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी

Next

अमेरिका खाएगा भारतीय भगवा किस्म का अनार, महाराष्ट्र से अमेरिका पहली समुद्री खेप पहुंची