26/03/25

स्वयं सीखना, स्वयं सिंखाना और स्वयं को पे्ररित करना ही सफलता की कुुंजी है - उपायुक्त अजय सिंह तोमर

अम्बाला, 26 मार्च (अभी): उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने कहा कि स्वयं सीखना, स्वयं सिंखाना और स्वयं को पे्ररित करना ही सफलता की कुुंजी है। किसी भी लक्ष्य को प्राप्त करने व जीवन मे सफल होने के लिए सैल्फ लर्निंग, सैल्फ टिचिंग व सैल्फ मोटिवेशन बहुत जरूरी है। इसलिए जीवन मे लक्ष्य निर्धारित कर उसको पाने के लिए संघर्ष करें और जीवन की हर चुनौतियों से लड़ते हुए आगे बढ़े। उपायुक्त बुधवार को राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अंबाला शहर मे आयोजित जिला स्तरीय मिशन बुनियाद परीक्षा स्तर 3 कार्यक्रम मे बतौर मुख्यातिथि के रूप पंहुचे थे और यह अभिव्यक्ति उन्होंने विद्यार्थियों से चर्चा करते हुए कही। उन्होंने इस मौके पर मिशन बुनियाद, सुपर 100 व अन्य स्कूलों के विद्यार्थियों को उनके जीवन मे आने वाली चुनौतियों से लडऩे के लिए सदैव तैयार रहने व उनसे कैसे लड़ कर जीवन मे आगे बढऩे को लेकर प्रेरित किया। इससे पहले जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार ने उपायुक्त का कार्यक्रम मे पंहुचने पर पुष्प गुच्छ देकर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। उपायुक्त ने दीप प्रजवल्लित कर कार्यक्रम की शुरूआत की।


उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा स्कूल के विद्यार्थियों को मिशन बुनियाद व सुपर 100 कार्यक्रम के माध्यम से देश की सबसे बडी अकादमिक परीक्षा नीट, जेईई के लिए तैयारी करवाकर उन्हें उतीर्ण कर विभिन्न क्षेत्रो मे अच्छा करियर सुनिश्चित करना है ताकि यह विद्यार्थी देश और समाज की मुख्य धारा से जुडक़र देश को आगे बढ़ाने मे अपनी अहम भागीदारी सुनिश्चित कर सकें। उन्होंने यह भी कहा कि सफल व्यक्ति को देखकर उसके जैसा बनने की कल्पना करना बहुत आसान है जबकि उसकी सफलता के पीछे छिपा बहुत संघर्ष एवं कड़ी मेहनत होती है, जिसको जानकर हमें मेहनत और लग्न के साथ आगे बढऩा है। बच्चों के संघर्ष साथ-साथ उनके अभिभावकों को भी उनका मार्गदर्शक व प्रेरक बनना बेहद जरूरी है। बच्चों का प्रथम प्रेरक उनके अभिभावक होते है उसके बाद शिक्षक इसलिए अभिभावकों को अपने बच्चों को समय-समय पर प्रेरित करते रहना चाहिए।


उपायुक्त ने इस दौरान अपनी सरकारी स्कूली शिक्षा से लेकर आईएएस बनने तक का सफर का अनुभव सांझा करते हुए विद्यार्थियों को जीवन के हर पड़ाव मे आने वाली चुनौतियों से निर्भय होकर सामना करते हुए आगे बढने की प्रेरणा दी। उन्होंने बच्चों को शिक्षको द्वारा दी जा रही शिक्षा को पुरी मेहनत और लग्न से पढऩे के साथ-साथ इसके अलाव सैल्फ स्टडी करने पर जोर दिया। उन्होंने माता-पिता को अपने बच्चों का सदैव मनोबल बढाते रहने व उनका आत्मविश्वास मजबूत करने की दृष्टि मे कार्य करने बारे प्रेरित किया। उन्होंने इस मौके पर हरियाणा सरकार द्वारा संचालित मिशन बुनियाद कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि मिशन बुनियान के तहत जो विद्यार्थी चुने जायेंगे वह निसंदेह जीवन में आगे बढ़ते हुए अपने जीवन रूपी लक्ष्य को भी हासिल करेगे। इसके साथ-साथ उन्होंने विकल्प फाउंडेशन की सराहना की और विकल्प फाउंडेशन के संस्थापक नवीन मिश्रा को शॉल व स्मृति चिन्ह भेट कीं। अंबाला से सुपर 100 से सुरज गांव बड़ा गढ़ नारायणगढ़ निवासी को रोजगार मिलने पर उन्हें व उनके पिता को उपायुक्त ने शॉल व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया। इस दौरान एक लघु फिल्म के माध्यम से बच्चों व उनके अभिभावकों को सुपर 100 मे पहले से चयनित बच्चो द्वारा उनका सुपर 100 मे किया अनुभव रहा व उनका फीडबैक दिखाया गया और साथ मे उनके माता पिता इस पर क्या सोचते है इस बारे भी उनके विचारों को दर्शाया गया। जोकि बच्चों के लिए एक मोटिवेटिड स्त्रोत बना। कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलो के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के माध्यम से ग्रुप नृत्य, नुक्कड नाटक भी किया गया जिसकी सभी ने तालियां बजाकर उपस्थिति देने वाले बच्चों का उत्साहवर्धन किया।


जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि हरियाणा सरकार हरियाणा प्रतिभा खोज योजना के तहत मिशन बुनियाद व सुपर 100 के माध्यम से बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र मे तकनीकी ज्ञान मे निपुण बनाकर उनका एक अच्छा करियर सुनिश्चित करने को लेकर कार्य किए जा रहें है। इसी कड़ी मे आज मिशन बुनियाद स्तर-3 की परीक्षा करवाई गई है जिसमें जिलें के 277 बच्चों ने परीक्षा दी और 250 बच्चें इसके लिए चयनित किए जाऐंगे। उन्होंने बताया कि अंबाला मे मिशन बुनियाद को लेकर 5 सेंटर बनाए गए है जिनमें से बच्चों को अपनी पसंद का केंद्र चुनने का विकल्प भी दिया जाएगा। इसमें बच्चों को निशुल्क दाखिला, किताबें, यूनिफोर्म देने के साथ-साथ उन्हें घर से स्कूल तक आने-जाने के लिए 4 रूपयें प्रति किलोमीटर की राशि का लाभ भी मिलेगा। इस मौके पर विकल्प फाउडेशन के संस्थापक नवीन मिश्रा ने बच्चों को जीवन मे सघर्ष का रास्ता चुनते हुए उस पर दृढ़ता से आगे बढक़र मुकाम हासिल करने का संदेश दिया।  


इस मौके पर विकल्प फाउडेंशन के संस्थापक नवीन मिश्रा, मिशन बुनियाद के निदेशक प्रदीप कुमार, बीआरसी अंबाला नरोत्तम शर्मा, जिला विज्ञान विशेषज्ञ पूजा भारद्वाज, जिला गणित विशेषज्ञ सुशील कुमार के साथ-साथ अन्य अधिकारी एवं विद्यार्थी व अभिभावक मौजूद रहें।

Previous

अम्बाला उपायुक्त ने रबी सीजन वर्ष 2025-26 की खरीद के लिए एंजैसियों, मार्किट कमेटी सचिव, आढ़ती एसोसिएशन की बैठक की

Next

इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की ट्रीपल इंजन की सरकार बनी है - उद्योग, पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह