नशा मुक्त पंजाब के तहत गांवों में होगी नशा मुक्ति यात्रा, पंजाब के मंत्रियों को जिम्मेदारी
पंजाब, 18 मई (अभी): पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार नशे के खिलाफ युद्ध स्तर पर अभियान चला रही है। पंजाब को नशा मुक्त बनाने का अभियान जारी। सरकार की कोशिश है कि 31 मई तक पंजाब को नशा मुक्त बनाया जाएगा।
इस मुहीम के तहत पंजाब सरकार के मंत्री, विधायक, हलका इंचार्ज नशा मुक्ति यात्रा व कार्यक्रम करेंगे। नशा मुक्ति अभियान के तहत हर विधानसभा हलके के तीन ग्राम पंचायत/वार्ड में नशा मुक्ति यात्रा निकाली जाएगी। नशे के खात्मे को लेकर आप सरकार ने इसे ‘महा जनसंपर्क अभियान’ नाम दिया है।
Previous
आज के मुख्य समाचार और इतिहास
Next