28/07/26

संगरूर: भाजपा के जिला कार्यालय पर देर रात पेट्रोल बम से हमला; दीवार पर मिले जलने के निशान

जे कुमार संगरूर (पंजाब), 28 जुलाई 2026: पंजाब के संगरूर जिले के उपली रोड स्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिला कार्यालय पर अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा पेट्रोल बम फेंककर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हालांकि, इस घटना में किसी प्रकार का जानी नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन दफ्तर की बाहरी दीवार पर जलने के निशान मिले हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना देर रात (करीब 3 बजे) की बताई जा रही है। हमलावर ने बियर की बोतल में पेट्रोल भरकर उसे पेट्रोल बम के रूप में दफ्तर की बाहरी बाउंड्री वॉल की तरफ फेंका, जो दीवार से टकराकर फूट गई और आग लग गई। सुबह जब स्टाफ कार्यालय पहुंचा तो घटना की जानकारी हुई और तुरंत पुलिस को सूचित किया गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक (एसपी) दविंदर अत्री, डीएसपी और स्थानीय पुलिस टीम के साथ फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। इस घटना को लेकर भाजपा नेताओं ने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

#SangrurNews #PunjabNews #BJPNews #PunjabPolice #Sangrur #BreakingNewsPunjab #LawAndOrder

Previous

विश्व कप शूटिंग: ईशा सिंह ने जीता स्वर्ण पदक, मनु भाकर को मिला कांस्य; भारत का शानदार प्रदर्शन

Next

आज 28 जुलाई का इतिहास