पी.के.आर. जैन सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में ‘आर्ट इंटीग्रेशन’ पर सीबीएसई क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन
जे कुमार अंबाला, 9 अगस्त 2026 : अंबाला स्थित पी.के.आर. जैन सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में सीबीएसई के क्षमता निर्माण कार्यक्रम (Capacity Building Program) के अंतर्गत ‘आर्ट इंटीग्रेशन’ विषय पर एक दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यशाला में विद्यालय के लगभग 60 शिक्षकों ने भाग लेकर अपनी शिक्षण दक्षताओं को निधारा।
कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती नीरू शर्मा ने रिसोर्स पर्सन्स एवं सभी प्रतिभागी शिक्षकों का स्वागत किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षण में कला का समावेश विद्यार्थियों की कल्पनाशीलता, रचनात्मकता और अधिगम कौशल (Learning Skills) के विकास में बेहद प्रभावी भूमिका निभाता है।
प्रशिक्षण सत्र के दौरान बतौर रिसोर्स पर्सन श्रीमती पूनम आनंद एवं श्रीमती गुरमीत कौर संधू ने शिक्षकों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने चित्रकला, हस्तकला, संगीत, नृत्य और नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से कठिन विषयों को सहज और रोचक ढंग से पढ़ाने की तकनीकों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
सत्र के दौरान शिक्षकों ने समूह गतिविधियों, व्यावहारिक अभ्यास और नवाचारपूर्ण अभ्यासों में सक्रिय सहभागिता की। कार्यक्रम के समापन पर प्रधानाचार्या नीरू शर्मा ने दोनों रिसोर्स पर्सन्स का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों से शिक्षकों में रचनात्मकता का विकास होता है, जिसका सीधा लाभ विद्यार्थियों को मिलता है।
#AmbalaNews #PKRJainSchool #CBSEWorkshop #ArtIntegration #TeachersTraining #AmbalaEducation #HaryanaNews #BreakingNewsAmbala
Previous
आर्य कॉलेज, अम्बाला छावनी में एन.एस.एस. ओरिएंटेशन कार्यक्रम का सफल आयोजन
Next