पलवल में महा रोजगार मेले का आयोजन 3 जुलाई को, युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर : गौरव गौतम
जे कुमार 2 जुलाई 2026 : पलवल, 1 जुलाई। हरियाणा सरकार में खेल, युवा सशक्तिकरण एवं उद्यमिता राज्य मंत्री गौरव गौतम ने बताया कि जिला रोजगार कार्यालय पलवल द्वारा युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 3 जुलाई 2026 को प्रात: 10 बजे नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम पलवल में महा रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा, जिसमें निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेकर योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेंगी।
रोजगार मेले में भाग लेने के लिए आवेदक को https://forms.gle/31EZVPzJcvpoCoqq8 पर ऑनलाइन अपना पंजीकरण करवाना होगा। उद्यमिता राज्य मंत्री गौरव गौतम ने बताया कि रोजगार मेले में 21 से 35 वर्ष आयु वर्ग के पात्र अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। मेले में फ्रेशर सहित अनुभवी दोनों प्रकार के उम्मीदवारों को रोजगार प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। अभ्यर्थियों को अपने साथ बायोडाटा, पासपोर्ट साइज फोटो तथा शैक्षणिक एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों की प्रतियां लेकर आना होगा।
उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में जेबीएम इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, फीनिक्स कॉन्टैक्ट इंडिया, नॉर ब्रेमसे इंडिया, सैंडन विकास इंडिया, महिंद्रा टेलीफोनिक्स इंटीग्रेटेड सिस्टम्स, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, एक्शन कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट, साटा विकास इंडिया, विका प्रोसेस सॉल्यूशंस, विक्टोरा ऑटो, प्रीमियर प्लास्मोटेक तथा हरियाणा वायर्स सहित 100 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी।
उद्यमिता राज्य मंत्री गौरव गौतम ने बताया कि रोजगार मेले में भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने सभी मूल दस्तावेज, आधार कार्ड तथा बायोडाटा साथ लाना आवश्यक होगा। अधिक से अधिक युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की गई है।
उन्होंने कहा कि रोजगार मेले के माध्यम से युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के साथ-साथ उद्योगों की आवश्यकता के अनुरूप योग्य मानव संसाधन भी उपलब्ध कराया जाएगा। यह मेला जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार प्राप्त करने का एक महत्वपूर्ण अवसर साबित होगा। उन्होंने युवओं से रोजगार मेले में बढ़चढक़र भाग लेकर अपने भविष्य को संवारे का आह्वïान किया है।
#PalwalMegaJobFair #HaryanaEmployment #GauravGautam #JobFair2026 #PalwalNews #PrivateJobsHaryana #EmploymentOpportunities #YouthEmpowerment #DainikKhabar #HaryanaGovernment
Previous
अंबाला में गर्मी की छुट्टियों के बाद खुले स्कूल: तिलक लगाकर और मिठाई खिलाकर हुआ नौनिहालों का स्वागत; पहले ही दिन से शुरू हुई पढ़ाई
Next