17/04/25

'हम हिंदुओं से अलग हैं', कश्मीर पर गीदड़भभकी देते हुए पाकिस्तान सेना प्रमुख ने उगला भारत के खिलाफ जहर

नई दिल्ली, 17 अप्रैल (अभी): पाकिस्तान की बुनियाद नफरत के आधार पर रखी गई और आज उसकी स्थिति दुनिया के सामने है। पाकिस्तान बर्बादी के कगार पर है, लेकिन हैरानी है कि उसकी ये नफरती सोच अभी तक नहीं बदली है। अब पाकिस्तानी सेना के प्रमुख जनरल आसिम मुनीर ने हिंदुओं के खिलाफ अपनी नफरत जाहिर की है और कहा है कि हम हिंदुओं से अलग हैं। आसिम मुनीर ने टू नेशन थ्योरी को सही ठहराया है। इतना ही नहीं पाकिस्तानी सेना के प्रमुख ने ये भी दावा कर दिया है कि उनकी संस्कृति और विचारधारा बेहतर है। 


द्वि राष्ट्र सिद्धांत का मुख्य आधार था कि हिंदू और मुसलमान अलग-अलग संप्रदाय हैं और ये साथ नहीं रह सकते। इसी सिद्धांत के आधार पर मोहम्मद अली जिन्ना ने भारत का बंटवारा कराया। टू नेशन थ्योरी के तहत ही पाकिस्तान ने अपने इतिहास के ठुकराया और बाहर से आए आक्रमणकारियों और आक्रांताओं को अपना हीरो माना। पाकिस्तान ने अपनी किताबों में भी बच्चों को नफरत सिखाई। अब पाकिस्तान खुद अलगाववाद से जूझ रहा है और बलूचिस्तान में विद्रोह चरम पर पहुंच चुका है। पाकिस्तान में भी टू नेशन थ्योरी के खिलाफ आवाज उठनी शुरू हो गई है। यही वजह है कि पाकिस्तान की सेना, जो भारत से नफरत के आधार पर पाकिस्तान की सत्ता का केंद्र बनी हुई है, उसे अपनी स्थिति डांवाडोल होती नजर आ रही है। ऐसे में पाकिस्तानी सेना प्रमुख के ताजा बयान से साफ है कि सेना अपनी दरकती जमीन को फिर से मजबूत करने की कोशिश कर रही है और नफरत के बीज बोकर अपनी आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को भी दांव पर लगाने के लिए तैयार है। 

Previous

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह आज मध्य प्रदेश के नीमच में CRPF दिवस परेड में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए

Next

भारत एक विकसित राष्ट्र और विश्व की नंबर एक सैन्य शक्ति के रूप में उभरेगा: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह