16/01/26

अम्बाला कैंट में 250 से अधिक छात्रों ने सुरक्षा नियमों का पालन करने का लिया संकल्प; डीटीओ ने दिए सुरक्षित ड्राइविंग के टिप्स

अम्बाला, 16 जनवरी (अभी) : राष्ट्रीय सडक़ सुरक्षा माह के तहत पैदल चलने वालों, साइकिल चलाने वालों एवं दोपहिया वाहन चालकों की सुरक्षा को लेकर सेंट्रल लाइब्रेरी, एसडीएम ऑफिस कॉम्प्लेक्स, अंबाला कैंट में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान लगभग 250 से अधिक छात्रों ने भाग लिया।


कार्यक्रम में जिला परिवहन अधिकारी (डीटीओ) अंबाला सुशील कुमार ने छात्रों को सडक़ सुरक्षा नियमों बारे विस्तार से की जानकारी दी।


डीटीओ सुशील कुमार ने जानकारी देते हुए पैदल यात्रियों को फुटपाथ का उपयोग करने, ज़ेबरा क्रॉसिंग से ही सडक़ पार करने, मोबाइल फोन का प्रयोग किए बिना सडक़ पार करने तथा ट्रैफिक सिग्नलों का पालन करने व अन्य ट्रैफिक नियमों बारे विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने साइकिल चालकों को सडक़ के बाईं ओर चलने, दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, रियर व्यू मिरर लगाने और राष्ट्रीय राजमार्गों पर स्लिप रोड का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।


उन्होंने दोपहिया वाहन चालकों को हमेशा हेलमेट, जूते व दस्ताने पहनने, मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, शराब या नशे की हालत में वाहन न चलाने, ओवरस्पीड व गलत साइड ड्राइविंग से बचने तथा ट्रैफिक नियमों का पूर्ण पालन करने का संदेश दिया गया।


कार्यक्रम के अंत में सभी छात्रों ने सडक़ सुरक्षा नियमों का स्वयं पालन करने और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।


इस मौके पर एमवीओ (प्रवर्तन) प्रदीप कुमार, टीएसआई सुमित, एचएचजी सुरेश तथा मनजीत रानी के साथ अन्य उपस्थित रहे।

#RoadSafetyMonth #AmbalaCantt #TrafficAwareness #StudentSafety #SafeDriving #DSOAmbala #HelmetSavesLives #ZebraCrossing #RoadSafetyIndia #TrafficRules #AccidentPrevention #NationalRoadSafetyMonth2026 #TwoWheelerSafety #SafetyFirst #AmbalaNews

Previous

अंबाला कैंटोनमेंट बोर्ड का बड़ा कदम: अब पेड़ों की सुरक्षा के लिए जारी होंगे विशेष नंबर, कंक्रीट से मुक्त होंगी जड़ें

Next

अम्बाला: डीसी कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली अफवाह; सुरक्षा जांच के बाद स्थिति सामान्य, कोर्ट वर्क रहा सस्पेंड