19/03/25

'जो बहुजन के हित में काम करेगा वही आगे बढ़ेगा : मायावती

उत्तर प्रदेश, 19 मार्च (अभी): उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को बसपा सुप्रीमो मायावती ने मीडिया को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सामाजिक परिवर्तन और जातिवादी मानसिकता से हटकर बहुजन समाज को सम्मान दिलाने की बात कही। उन्होंने कहा कि आजकल जनहित के मुद्दों पर कम अपने-अपने स्वार्थ की राजनीति पर ज्यादा जोर दिया जा रहा है। यह चिंताजनक है। 

बसपा सुप्रीमो ने कहा कि होली और रमजान पर्व के बीच देशभर में कार्यकर्ताओं ने कांशीराम की जयंती बनाई। इससे न सिर्फ हमें बल मिला बल्कि कांशीराम के विचार लोगों तक पहुंचे। कहा कि यूपी हमारे नेतृत्व में बनी सरकार ने वास्तव में सामाजिक परिवर्तन किया। मायावती ने कहा कि हमारी सरकार बनने से पहले बहुजन समाज के लोगों को सामान्य लोगों के बराबर कुर्सी या चारपाई पर बैठने का अधिकार नहीं था। 

Previous

आप सांसद हरभजन सिंह ने अपनी ही पार्टी के खिलाफ दिया बयान बुलडोजर एक्शन पर उठा दिए सवाल

Next

'राजस्व चोरी रोकने के लिए तैयार की जाए एसओपी', सीएम योगी ने अधि‍कार‍ियों को द‍िए न‍िर्देश