09/04/26

आईडीएफसी बैंक घोटाले में किसी को बख्शा नहीं जाएगा- ऊर्जा मंत्री अनिल विज

मुख्यमंत्री ने कहाः इस मामले को सीबीआई को दिया जाएगा - अनिल विज

‘‘घोटालों के इन मामलों में कई लोेगों को पहले भी गिरफतार किया जा चुका है’’- विज

अम्बाला/चण्डीगढ, 9 अप्रैल- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आईडीएफसी बैंक में लगभग 560 करोड रूपए के घोटाले को लेकर कहा कि ‘‘लगभग 560 करोड रूपए का घोटाला हुआ है और इस घोटाले में कुछ लोग खा गए और अपने खातों में भी राशि डाल ली या जो कुछ भी किया गया है, इसलिए सरकार इस मामले में सरकार किसी को भी नहीं बख्शेगी’’। इसके अलावा, श्री विज ने कहा कि मुख्यमंत्री ने कहा है कि इस मामले को सीबीआई को दिया जाएगा।

विज आज मीडिया कर्मियों द्वारा बैंक घोटालों को लेकर आज दो आईएएस अधिकारी और एक एचसीएस अधिकारी को राज्य सरकार द्वारा निलंबित किए जाने के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।

‘‘घोटालों के इन मामलों में कई लोेगों को पहले भी गिरफतार किया जा चुका है’’- विज

विज ने कहा कि ‘‘घोटालों के इन मामलों में कई लोेगों को पहले भी गिरफतार किया जा चुका है और बैंक के अधिकारियों को भी गिरफतार किया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने यह कह दिया आईडीएफसी बैंक घोटाले में किसी को बख्शा नहीं जाएगा- ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विजहै कि हम यह मामला सीबीआई को दे देगें और जब सीबीआई को मामला जाएगा तो देखना कि कैसे लाईन लगती है’’।

#IDFCBankScam #AnilVij #CBIInvestigation #HaryanaNews #CorruptionFreeHaryana #AdministrativeAction #IAS #HCS #BankingScam2026 #HaryanaPolitics #AmbalaUpdates #ZeroTolerance #Danikkhabar

Previous

अब हम असम भी जीतेगें, बंगाल भी जीतेंगे, केरल भी जीतेंगे, तमिलनाडु और पुडूचेरी भी जीतेंगें’’ - ऊर्जा मंत्री अनिल विज

Next

मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश ने गुरु अर्जन देव जी के प्रकाश पर्व की दीं शुभकामनाएं