नेलो ने किसानों की समस्याओं के समाधान हेतु शाहपुर अनाज मंडी में “कष्ट निवारण केंद्र” की स्थापना
जे कुमार अम्बाला छावनी, 2 अप्रैल 2026: इंडियन नेशनल लोकदल की एक महत्वपूर्ण बैठक अंबाला छावनी की शाहपुर अनाज मंडी में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता इनेलो जिलाध्यक्ष जगमाल सिंह रोलों ने की तथा यह बैठक हल्काध्यक्ष अंकुर चौधरी के कार्यालय में संपन्न हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु अंबाला छावनी क्षेत्र में एक “कष्ट निवारण केंद्र” की स्थापना की जाए। इस केंद्र का उद्देश्य फसल लेकर मंडियों में आने वाले किसानों को हर प्रकार की तकनीकी, प्रशासनिक व अन्य समस्याओं से राहत दिलाना है।
इस अवसर पर जानकारी देते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रकाश भारती, प्रदेश महासचिव शीशपाल जंधेडी व जिलाध्यक्ष जगमाल सिंह रोलों ने बताया कि वर्तमान में लागू बायोमेट्रिक प्रणाली, ऑनलाइन गेट पास और अन्य जटिल प्रक्रियाओं के कारण किसानों—विशेषकर छोटे व सीमांत किसानों—को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई किसान तकनीकी जानकारी के अभाव में अपनी फसल समय पर नहीं बेच पा रहे हैं, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि इसी को ध्यान में रखते हुए इनेलो द्वारा यह कष्ट निवारण केंद्र शुरू किया गया है, जहां किसानों को उनकी समस्याओं का तत्काल समाधान उपलब्ध कराया जाएगा। केंद्र पर किसानों की मदद के लिए पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहेंगे, जो रजिस्ट्रेशन, गेट पास, बायोमेट्रिक व अन्य प्रक्रियाओं में उनका सहयोग करेंगे। इस अवसर पर किसानों से अपील करते हुए कहा कि यदि उन्हें फसल खरीद से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या आती है, तो वे कष्ट निवारण केंद्र, शाहपुर अनाज मंडी, दुकान नंबर 53 पर आकर अपनी समस्या का समाधान करवाएं। उन्होंने किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए पार्टी की प्रतिबद्धता को दोहराया और कहा कि इनेलो हर परिस्थिति में किसानों के साथ खड़ी है।
बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तेजपाल शर्मा,हल्का अध्यक्ष चरनजीत सिंह मौहड़ी, जंगवीर राणा, लक्की नगौली, अंकुर शर्मा, युवा जिलाध्यक्ष रूबल छपरा, प्रदेश प्रवक्ता ओंकार सिंह,भूप सिंह गुर्जर, जिम्मी शेरगिल,निर्मल सिंह,संपत सिंह , बृजभूषण पुंडीर, मास्टर रजनीश, बलविंदर बेरपूरा,निर्मल लोटो व इनेलो के जिला स्तर के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सर्वसम्मति से किसानों की सहायता के लिए इस पहल को सफल बनाने का संकल्प लिया।
#INLD #KisanSahayataKendra #AmbalaNews #ShahpurMandi #FarmerSupport #HaryanaPolitics #WheatProcurement2026 #AbhayChautala #KisanEkta #AmbalaCantt #MandiUpdate #IndianNationalLokDal