31/08/26

अंबाला: जी.एम.एन. कॉलेज में 'राष्ट्रीय खेल दिवस' पर खेल गतिविधियों का आयोजन; छात्रों ने दिखाया ज़बरदस्त उत्साह

जे कुमार 31 अगस्त 2026 अंबाला छावनी : गांधी मेमोरियल नेशनल (जी.एम.एन.) कॉलेज, अंबाला छावनी में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में खेल गतिविधियों का आयोजन बेहद उत्साह और उमंग के साथ किया गया। इस दौरान आयोजित बैडमिंटन (पुरुष वर्ग) प्रतियोगिता में कॉलेज के 16 विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कांटे की टक्कर के बीच बी.कॉम प्रथम वर्ष के छात्र देव ने प्रथम, बी.ए. प्रथम वर्ष के सौरभ ने द्वितीय तथा बी.कॉम प्रथम वर्ष के कार्तिक ने तृतीय स्थान प्राप्त कर कॉलेज का नाम रोशन किया।

इसी कड़ी में महाविद्यालय की फुटबॉल टीम और स्टेडियम कोचिंग सेंटर की टीम के बीच एक मैत्रीपूर्ण मुकाबला खेला गया। बेहद रोमांचक रहे इस मैच में जी.एम.एन. कॉलेज की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। मैदान पर खिलाड़ियों ने टीमवर्क, अनुशासन और खेल भावना की बेहतरीन मिसाल पेश की।

प्राचार्य ने बढ़ाया हौसला:

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने विजेता खिलाड़ियों व फुटबॉल टीम को बधाई देते हुए कहा कि खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं हैं, बल्कि ये विद्यार्थियों के शारीरिक विकास के साथ-साथ उनमें नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और आत्मविश्वास का संचार करते हैं। उन्होंने दोहराया कि कॉलेज प्रशासन पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद और अन्य गतिविधियों में भी युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।

#AmbalaNews #GMNCollege #AmbalaCantt #NationalSportsDay #SportsNews #AmbalaUpdates #StudentAchievement #CollegeNews

Previous

अंबाला: फिलाडेल्फिया अस्पताल में लायंस क्लब रॉयल किंग के सहयोग से हुआ भावपूर्ण वृक्षारोपण; रोपे गए फलदार पौधे

Next

हिमाचल प्रदेश राज्यपाल ने चिराग भानु सिंह को उच्च न्यायालय के न्यायाधीश की शपथ दिलाई