28/02/26

14 मार्च को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत : सीजेएम राकेश कादियान

गुरुग्राम, 28  फरवरी (अभी) : जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की चेयरमैन वाणी गोपाल शर्मा के मार्गदर्शन में तथा मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव राकेश कादियान के नेतृत्व में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 14 मार्च को गुरुग्राम जिला न्यायालय परिसर में किया जाएगा।

लोक अदालत का उद्देश्य अधिक से अधिक लंबित मामलों का आपसी सहमति से त्वरित, सुलभ और स्थायी समाधान सुनिश्चित करना है। इसमें ट्रैफिक चालान, बैंक रिकवरी, मोटर वाहन दुर्घटना दावे, पारिवारिक विवाद, दीवानी मामले, जमानती फौजदारी केस, श्रम विवाद, भूमि अधिग्रहण, बिजली-पानी बिल संबंधी विवाद, राजस्व प्रकरण तथा अन्य छोटे-मोटे वादों का निपटारा किया जाएगा।

सीजेएम राकेश कादियान ने आमजन से अपील की है कि वे लोक अदालत का अधिक से अधिक लाभ उठाकर अपने लंबित मामलों का समाधान करवाएं और सरल प्रक्रिया के माध्यम से त्वरित न्याय प्राप्त करें।

#NationalLokAdalat #GurugramJustice #LegalAid #QuickJustice #TrafficChallanSettlement #HaryanaJudiciary #DLSA #DisputeResolution #GurugramCourts #PublicService

Previous

अमेरिका-इजराइल के ईरान पर हमले का असर, अमृतसर और चंडीगढ़ से दुबई-UAE की सभी उड़ानें रद्द

Next

सर्वाइकल कैंसर के जोखिम को कम करने के लिए जिला नागरिक अस्पताल से एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू