23/07/26

राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस: एस.ए. जैन सीनियर मॉडल स्कूल में कहानी सुनाने की प्रतियोगिता का आयोजन

जे कुमार अम्बाला कैंट, 23 जुलाई 2026: 'राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस' (National Flag Adoption Day) के उपलक्ष्य में एस.ए. जैन सीनियर मॉडल स्कूल, अम्बाला कैंट में कक्षा छठी के विद्यार्थियों के लिए "भारतीय राष्ट्रीय ध्वज को अपनाना" विषय पर इंटर हाउस स्टोरी टेलिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्रों में देशभक्ति की भावना जगाना और तिरंगे के गौरवशाली इतिहास व मूल्यों से अवगत कराना था।

प्रतियोगिता में स्कूल के चारों सदनों के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और भावपूर्ण प्रस्तुति दी। प्रतियोगिता में वल्लभ सदन के छात्र ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि आत्मानंद सदन के विद्यार्थियों ने द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतिभागियों ने अपनी कहानियों के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान, तिरंगे के विकासक्रम और इसमें समाहित एकता, साहस, शांति व प्रगति के संदेश को बेहद सुंदर ढंग से प्रस्तुत किया।

स्कूल प्रबंधक समिति के अध्यक्ष रजत जैन, उपाध्यक्ष डॉ. विनीत जैन, सचिव हितेश जैन, मैनेजर रितेश जैन, कोषाध्यक्ष सुनील जैन, सलाहकार रविकांत जैन और प्राचार्या डॉ. रेनू गहलावत ने विजेता छात्रों को बधाई दी और सभी प्रतिभागियों के प्रयास की सराहना की।

#AmbalaNews #SAJainSchool #NationalFlagAdoptionDay #Tiranga #AmbalaCantt #StoryTellingCompetition #Patriotism #SchoolEvents

Previous

आज 23 जुलाई का इतिहास

Next

आज का राशिफल – 23 जुलाई 2026 (गुरुवार)