04/08/26

'नशा मुक्त भारत' के लिए युवाओं से आह्वान: 'माय भारत' पोर्टल पर ई-प्रतिज्ञा लेकर जन आंदोलन से जुड़ें — उपायुक्त डॉ. जयेंद्र सिंह छिल्लर

जे कुमार पलवल, 4 अगस्त 2026 : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में शुरू किए गए 'विकसित भारत के लिए नशा मुक्त युवा ई-प्रतिज्ञा' अभियान के तहत पलवल के उपायुक्त डॉ. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने युवाओं और आम नागरिकों से 'माय भारत' portal के जरिए ई-प्रतिज्ञा लेने का आह्वान किया है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और उन्हें नशा मुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना है।

उपायुक्त डॉ. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने कहा कि नशा केवल किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नहीं बिगाड़ता, बल्कि परिवार, समाज और पूरे राष्ट्र की प्रगति में बाधा बनता है। विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए आवश्यक है कि हमारी युवा ऊर्जा नशे से दूर रहकर एक स्वस्थ और अनुशासित जीवनशैली अपनाए।

उन्होंने बताया कि इच्छुक नागरिक और युवा mybharat.gov.in पोर्टल पर जाकर आसानी से ऑनलाइन 'नशा मुक्त युवा ई-प्रतिज्ञा' ले सकते हैं और अपनी प्रतिबद्धता दर्ज करा सकते हैं। उपायुक्त ने सभी शिक्षण संस्थानों, सामाजिक संगठनों और आम जन से इस अभियान को एक जन आंदोलन बनाने तथा नशा मुक्त समाज के निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभाने की अपील की।

#PalwalNews #NashaMuktBharat #MYBharat #DrJayendraSinghChhillar #HaryanaNews #DrugFreeIndia #YouthPower #BreakingNewsHaryana

Previous

राज्यपाल ने पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया : हिमाचल प्रदेश

Next

राज्य शासन यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए गंभीर : परिवहन मंत्री मध्यप्रदेश