09/09/26

बराड़ा (मुलाना): एसडीएम सतीन्द्र सिवाच की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों की बैठक; मतदाता सूची पुनरीक्षण-2026 के दावे व आपत्तियां सौंपी गई

जे कुमार बराड़ा/अम्बाला, 9 सितंबर 2026 : भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार 06-मुलाना (अ.जा.) विधानसभा क्षेत्र में त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करने के उद्देश्य से उपमण्डल अधिकारी (ना.) बराड़ा सतीन्द्र सिवाच की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और चुनाव शाखा से संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

एसडीएम सतीन्द्र सिवाच ने बताया कि मतदाता सूचियों का प्रारंभिक प्रकाशन 31 जुलाई 2026 को किया जा चुका है और ड्राफ्ट सूचियां सभी राजनीतिक दलों के साथ-साथ मुख्य निर्वाचन अधिकारी हरियाणा की वेबसाइट पर भी उपलब्ध हैं। बैठक के दौरान 31 जुलाई से 18 अगस्त के बीच प्राप्त हुए दावे एवं आपत्तियों की सूचियां (फॉर्म 9, 10, 11, 11A, 11B) राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई गईं ताकि वे इनका बारीकी से निरीक्षण कर सकें।

बीएलओ नोटिस का दें जवाब, युवा बनवाएं वोट:

एसडीएम ने राजनीतिक दलों से अपील की कि वे आम जनता को जागरूक करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्ष 2002 की मतदाता सूची से जिन मतदाताओं का मिलान या मैपिंग नहीं हो पाई है, उन्हें बीएलओ के माध्यम से नोटिस जारी किए जा रहे हैं। ऐसे मतदाता निर्धारित समय व स्थान पर अपने मूल दस्तावेजों के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित हों। इसके अलावा, 1 जुलाई 2026 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले पात्र युवा फॉर्म नंबर 6 भरकर अपना वोट बनवाएं।

बैठक में चुनाव कानूनगो मंजू सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी व संबंधित विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।

#AmbalaNews #BararaNews #MullanaAssembly #VoterRevision2026 #ElectionCommission #SDMBarara #HaryanaElections #BreakingNews #HaryanaNews

Previous

हरियाणा : 24 से 30 सितंबर तक संचालित होंगी डी.एल.एड. अक्तूबर-2026 की बाह्य व आंतरिक प्रायोगिक परीक्षाएं

Next

फरीदाबाद: पन्हेड़ा कलां में फ्री शराब देने से मना करने पर ठेके पर गुंडागर्दी; 12 से ज्यादा युवकों ने सेल्समैनों को लाठी-डंडों से पीटा