27/02/25

हरियाणा : नगर निगम चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों पर कांग्रेस की सख्ती, पूर्व MLA समेत पांच नेता निष्कासित

चंडीगढ़, 27 फरवरी (अभी): हरियाणा में नगर निगम चुनाव 2025 के मद्देनजर कांग्रेस ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर कड़ा कदम उठाया है। पार्टी ने पूर्व विधायक सहित पांच नेताओं को तत्काल प्रभाव से छह वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है।



कांग्रेस की ओर से जारी आधिकारिक पत्र में कहा गया है कि नगर निगम चुनाव प्रक्रिया के दौरान कुछ पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने की शिकायतें मिली थीं। इन रिपोर्टों की समीक्षा के बाद, पार्टी ने यह निर्णय लिया।

पार्टी से निष्कासित किए गए नेताओं की सूची
पार्टी ने निष्कासित नेताओं के नाम उजागर नहीं किए हैं, लेकिन सूत्रों के अनुसार पूर्व विधायक सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ताओं पर गाज गिरी है। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि पार्टी के प्रति वफादारी और अनुशासन सर्वोपरि हैं। जो भी पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाया जाएगा, उसके खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे।

Previous

कोयला मंत्रालय कल मुंबई में “कोयला क्षेत्र में निवेश के अवसर और व्यावसायिक कोयला खान नीलामी” पर रोड शो का आयोजन करेगा

Next

प्रयागराज में पूर्ण आस्था के साथ एक ही समय में एक ही पर्व पर जुटना अपने आप में अविस्मरणीय अनुभूति है : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी