11/09/26

अंबाला: बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष तृप्ती श्योराण ने ली समीक्षा बैठक; बलदेव नगर स्कूल में परखा मिड-डे मील

जे कुमार अंबाला, 11 सितंबर 2026 : हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष तृप्ती श्योराण ने आज अंबाला उपायुक्त कार्यालय के सभागार में बच्चों के संरक्षण और कानूनी अधिकारों से जुड़ी गतिविधियों की समीक्षा के लिए अंतर-विभागीय बैठक की अध्यक्षता की। अंबाला पहुँचने पर एसडीएम दर्शन कुमार और डीपीओ मनीषा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।

पॉक्सो, बाल विवाह व पोषण पर कड़े निर्देश:

बैठक के दौरान अध्यक्ष तृप्ती श्योराण ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से 18 वर्ष से कम आयु की डिलीवरी मामलों और निजी/सरकारी अस्पतालों में पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) के अनुपालन की रिपोर्ट ली। उन्होंने सभी सरकारी स्कूलों में पॉक्सो कमेटियों के गठन, बाल संरक्षण मामलों में पुलिस कार्रवाई, सीडब्ल्यूसी (CWC) की गतिविधियों तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) द्वारा पीड़ितों को मिलने वाले विक्टिम कॉम्पेनसेशन (राहत राशि) की प्रगति की जांच की। उन्होंने घोषणा की कि बाल अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए जल्द ही जिला स्तर पर विशाल सेमिनार आयोजित किया जाएगा।

स्कूल में खुद चखा मिड-डे मील, अस्पताल में परखीं सुविधाएं:

बैठक के उपरांत आयोग की अध्यक्ष ने पीएम श्री मॉडल संस्कृति स्कूल (बलदेवनगर) का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने रोस्टर के अनुसार बच्चों को दिए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता की जांच के लिए स्वयं मिड-डे मील चखा और स्कूल में पेयजल व शौचालयों की स्वच्छता का निरीक्षण किया। इसके पश्चात उन्होंने अंबाला नागरिक अस्पताल जाकर डिलीवरी कक्ष की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

बैठक एवं निरीक्षण के दौरान एएसपी जितेश जिंदल, डीएसपी जगीर सिंह, सिविल सर्जन डॉ. रेणू बेरी, जिला कार्यक्रम अधिकारी मनीषा, जिला बाल संरक्षण अधिकारी ममता और बीईओ सतबीर सैनी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

#AmbalaNews #ChildRights #HaryanaChildCommission #MidDayMeal #POCSOAct #AmbalaAdministration #HaryanaNews #AmbalaUpdates #BreakingNews

Previous

राजस्थान मुख्य सचिव वी.श्रीनिवास ने किया मतदान,मतदाताओं से निर्भीक होकर मतदान करने का किया आह्वान

Next

अंबाला: 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत 17 सितंबर को होगा 'नमो मैराथन' का भव्य आयोजन; उपायुक्त ने तैयारियों को लेकर दिए कड़े निर्देश