04/03/26

पंचकूला के बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों के निवारण हेतु बैठक 5  मार्च को

चंडीगढ़, 04 मार्च  (अभी) :  उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम परिचालन परिमंडल पंचकूला के  उपभोक्ताओ की बिजली से संबंधित शिकायतों के निवारण के लिए 5 मार्च को सी.जी.आर.एफ. के कार्यालय पंचकूला में बैठक आयोजित की जाएगी। बिजली निगम के एक प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बैठक में बिजली से संबंधित समस्याएं  जिनका स्थानीय अधिकारियों एसडीओ व एक्सईएन से मिलने के उपरांत भी कोई समाधान नहीं हो पा रहा है, ऐसे सभी उपभोक्ता अपनी समस्याओं को इस फोरम के समक्ष रख सकते हैं। यहां केवल पंचकूला के उपभोक्ताओं की बिजली से संबंधित शिकायत का निवारण किया जाएगा।         

उन्होंने सभी उपभोक्ताओं का आह्वान किया कि फोरम के समक्ष निर्धारित तिथि पर बिजली से संबंधित समस्याओं व शिकायतों का शीघ्र निपटारा करवाएं। उन्होंने बताया कि इस दौरान विशेषकर बिजली चोरी और कोर्ट केस से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्याओं  एवं शिकायतों पर फ़ोरम द्वारा विचार नहीं किया जाएगा।

#UHBVN #PanchkulaNews #CGRF #ElectricityGrievance #PowerConsumerRights #PanchkulaUpdate #PublicHearing #ElectricityIssues #ConsumerAwareness #HaryanaElectricityBoard #ConsumerForum

Previous

फरीदाबाद में लगेंगे तीन आधुनिक सीईटीपी, 926.96 करोड़ की परियोजना से औद्योगिक अपशिष्ट जल प्रबंधन होगा सुदृढ़

Next

सोनीपत में चलती वैन में लगी आग: ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान