15/03/25

हिसार एयरपोर्ट के संचालन के लिए मिला लाइसेंस

चंडीगढ़, 15 मार्च (अभी): नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हिसार एयरपोर्ट की परियोजना को अब सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। जल्द ही  हिसार से विमान सेवा का  शुभारंभ किया जाएगा।  

उन्होंने बताया कि हिसार एयरपोर्ट से अयोध्याजम्मूजयपुरदिल्ली और अहमदाबाद के लिए उड़ानें शुरू की जाएंगी। इस एयरपोर्ट का संचालन और रखरखाव AAI द्वारा किया जाएगा।नागरिक उड्डयन मंत्री  विपुल गोयल ने बताया कि राज्य सरकार 503 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक पैसेंजर टर्मिनल का निर्माण कर रही है। इस टर्मिनल में यात्रियों की सुविधा के लिए सभी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।इसके साथ ही हरियाणा पुलिस को एयरपोर्ट की सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई हैजिससे यात्रियों को सुरक्षित और सुगम हवाई यात्रा का अनुभव मिलेगा। हिसार एयरपोर्ट की शुरुआत से न केवल राज्य की हवाई कनेक्टिविटी में सुधार होगाबल्कि औद्योगिक और आर्थिक गतिविधियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा। व्यापारपर्यटन और निवेश को बढ़ावा देने में यह एयरपोर्ट महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हिसार एयरपोर्ट के ऑपरेशनल होने से हिसार एक इंडस्ट्रियल हब बनकर उभरेगा। उन्होंने कहा कि अब हरियाणा का यह नया हवाई अड्डा प्रदेशवासियों को देश के अन्य हिस्सों से जोड़ने के लिए तैयार है। यह विकास की नई उड़ान हैजो हरियाणा को प्रगति के नए क्षितिज तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगा।

Previous

हरियाणा के सर्वांगीण विकास के लिए काम कर रही सरकार: कृष्ण कुमार बेदी

Next

मानसून से पहले नालों और नहरों की सफाई करें सुनिश्चित – मुख्यमंत्री