05/03/25

एक राष्ट्र एक चुनाव आधुनिक भारत की सबसे बड़ी जरूरतः सामजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी

चंडीगढ़, 05 मार्च (अभी) - हरियाणा के सामजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि "एक राष्ट्र एक चुनाव" आधुनिक भारत की सबसे बड़ी जरूरत है। इसके तहत लोकसभा, राज्यसभा और राज्य विधानसभा चुनाव एक साथ हो सकते हैं जिससे शासन में निरंतरता आएगी, वित्तीय बोझ कम होगा।

 श्री बेदी आज कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में "एक राष्ट्र एक चुनाव" विषय पर आयोजित कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि किसी भी जीवंत लोकतंत्र में चुनाव एक अनिवार्य प्रक्रिया है। स्वस्थ एवं निष्पक्ष चुनाव लोकतंत्र की आधारशिला होते हैं। अगर हम देश में होने चुनावों पर नजर डालें तो पाते हैं कि हर वर्ष किसी न किसी राज्य में चुनाव होते रहते हैं। इससे न केवल प्रशासनिक और नीतिगत निर्णय प्रभावित होते हैं बल्कि देश के खजाने पर भारी बोझ भी पड़ता है। इस सबसे बचने के लिये नीति निर्माताओं ने लोकसभा तथा राज्यों की विधानसभाओं का चुनाव एक साथ कराने का विचार बनाया है।

इस कार्यशाला में विशिष्ट वक्ताओं के रूप में इंद्रजीत मेहता (सदस्य हरियाणा राज्य विधि आयोग), एडवोकेट विजयपाल (राज्य संयोजक, एक राष्ट्र एक चुनाव समिति), मदन मोहन छाबड़ा, अध्यक्ष 48 कोस तीर्थ निगरानी समिति, कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड) ने भी अपने संबोधन में एक राष्ट्र एक चुनाव के महत्व पर जोर दिया।

Previous

छात्रों को उच्च गुणवत्ता वाली, विश्व स्तरीय तकनीकी शिक्षा प्रदान करने के लिए आईआईटी की स्थापना की जाएगी: मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी

Next

राशन और तेल की सप्लाई समय पर सुनिश्चित करें अधिकारी - खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजेश नागर