पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय मौठूका में कक्षा 6 के लिए दाखिले शुरू: 31 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन
जे कुमार पलवल/फरीदाबाद, 9 जुलाई 2026: पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) मौठूका में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के तहत कक्षा छठी (6th) में प्रवेश पाने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। विद्यालय प्रशासन ने दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत कर दी है। योग्य और इच्छुक छात्र आगामी 31 जुलाई 2026 तक जवाहर नवोदय विद्यालय समिति के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपना फॉर्म जमा कर सकते हैं।
जेएनवी (JNV) मौठूका के प्राचार्य अनिल कुमार यादव ने प्रवेश प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी साझा करते हुए बताया कि आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। इसके लिए अभिभावक नवोदय समिति की आधिकारिक वेबसाइट (admissions.navodaya.gov.in) पर जा सकते हैं। इस प्रवेश परीक्षा में भाग लेने के लिए केवल वही छात्र पात्र माने जाएंगे जो वर्तमान शैक्षणिक सत्र 2026-27 में फरीदाबाद जिले के किसी भी मान्यता प्राप्त सरकारी या गैर-सरकारी स्कूल में कक्षा 5वीं में पढ़ रहे हैं।
पात्रता मानदंडों के अनुसार, आवेदक विद्यार्थी का जन्म 1 मई 2015 से 31 जुलाई 2017 के बीच होना अनिवार्य है। प्राचार्य ने बताया कि प्रवेश के लिए ली जाने वाली जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) का आयोजन इस वर्ष 28 नवंबर 2026 (शनिवार) को फरीदाबाद जिले के विभिन्न निर्धारित केंद्रों पर किया जाएगा। उन्होंने सभी अभिभावकों और विद्यार्थियों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय पर आवेदन करें और फॉर्म भरने से पहले वेबसाइट पर उपलब्ध दिशा-निर्देशों व विवरणिका का अच्छी तरह अध्ययन कर लें।
#FaridabadNews #PalwalNews JawaharNavodayaVidyalaya #JNVAdmission2027 #Class6Admission #JNVST2026 #MauthukaNavodaya #StudentEducation #BreakingNewsHaryana