01/04/25

भारत की व्यापार रणनीति: अमेरिका के नए शुल्कों से निपटने के लिए तैयारियां शुरू, कल हो सकती है अहम घोषणा

नई दिल्ली, 01 अप्रैल (अभी): अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीति पूरी दुनिया में एक चर्चा का विषय बना हुआ है। इसी बीच भारत ने अमेरिका के संभावित नए आयात शुल्कों के खिलाफ तैयारी शुरू कर दी है। मामले में वाणिज्य मंत्रालय विभिन्न परिदृश्यों पर काम कर रहा है, क्योंकि 2 अप्रैल को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा इन शुल्कों की घोषणा की संभावना है। ट्रंप ने इसे 'मुक्ति दिवस' घोषित किया है, जिसमें वह अमेरिका के व्यापार घाटे को कम करने के लिए नए टैरिफ लागू कर सकते हैं।


हालांकि भारत और अमेरिका एक द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर भी काम कर रहा हैं, लेकिन घरेलू उद्योग और निर्यातकों ने अमेरिका के टैरिफ का भारत के निर्यात पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर चिंता जताई है। ये शुल्क भारतीय उत्पादों को वैश्विक बाजारों में कमजोर बना सकते हैं, खासकर जब अमेरिका भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझीदार है। सूत्रों के अनुसार, मंत्रालय इन शुल्कों के असर को समझने और उससे निपटने के लिए विभिन्न परिदृश्यों पर काम कर रहा है। हालांकि यह अभी भी साफ नहीं है कि अमेरिका किस तरीके से शुल्क लगाएगा और किस मात्रा में लगाएगा।

Previous

इनकम टैक्स : 12 लाख तक की वार्षिक इनकम पर छूट, सरकार कर रही बदलाव; मध्यम वर्ग में बचेगा अधिक पैसा

Next

अप्रैल महीने में पदोन्नत कर शिक्षकों को दे दिए जाएंगे सेंटर - शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा